Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गाजियाबाद में कांपैक्ट छपना बंद, री-लांच होगा

अमर उजाला समूह का सेकेंड ब्रांड कांपैक्ट का गाजियाबाद से प्रकाशन आज से स्थगित कर दिया गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में इस अखबार को अब री-लांच किया जाएगा। अमर उजाला प्रबंधन ने यह फैसला गाजियाबाद मार्केट में अखबारों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा और कांपैक्ट के घटते प्रसार को देखते हुए लिया है। प्रबंधन का मानना है कि कांपैक्ट लो इनकम ग्रुप के लोगों के लिए प्रकाशित किया गया है पर गाजियाबाद में दैनिक हिंदुस्तान और नवभारत टाइम्स जैसे बड़े अखबारों को कई तरह की स्कीमों के चलते बेहद सस्ते दामों में बेचा जा रहा है। ऐसे में कांपैक्ट और इस जैसे अन्य अखबारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पश्चिमी यूपी के मार्केट में सस्ते अखबार के लिए फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है।

सूत्रों के मुताबिक कानपुर, बनारस, इलाहाबाद, आगरा में सस्ते दाम पर टैबलायड अखबार कांपैक्ट का कांसेप्ट पसंद किया गया। बताया जाता है कि इन शहरों में यह अखबार ठीकठाक बिक रहा है। लेकिन पश्चिमी यूपी के मार्केट में कांपैक्ट के लिए अलग रणनीति अपनाने की तैयारी कर ली गई है। यहां प्रोडक्ट में बदलाव लाने की कवायद की जा रही है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को देखते हुए अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से कांपैक्ट का प्रकाशन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अमर उजाला, गाजियाबाद आफिस में कांपैक्ट से जुड़े सभी मीडियाकर्मियों की आज एक बैठक में कांपैक्ट अखबार का प्रकाशन कुछ दिनों तक स्थगित रखने के प्रबंधन के फैसले की घोषणा कर दी गई है। अखबार जल्द ही नए तेवरों में फिर से लांच किए जाने के बारे में भी बताया गया। इस अखबार में कार्यरत कर्मियों को जॉब पूरी तरह सुरक्षित होने का भी भरोसा दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...