दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ से दो लोगों का तबादला और दो लोगों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। यहां प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर कार्यरत चंद्रशेखर बुडाकोटी का तबादला दैनिक हिंदुस्तान के वाराणसी संस्करण के लिए कर दिया गया है। इसी तरह चीफ कापी एडीटर बीबी जोशी का तबादला इसी अखबार के लखनऊ संस्करण के लिए किया गया है। दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ में कई वर्षों से कार्यरत दो स्ट्रिंगरों सुशील कुमार और अभिषेक यादव को कार्यमुक्त किए जाने की सूचना है। उधर, दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में कार्यरत राकेश प्रियदर्शी ने दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइऩ किया है।
विनोद शर्मा, अनिल भारद्वाज और निर्मल तिवाड़ी की नई पारी
अमर उजाला, जम्मू में कार्यरत चीफ रिपोर्टर विनोद शर्मा के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने जम्मू में ही एक लोकल न्यूज चैनल में अच्छे पद और पैकेज पर ज्वाइऩ किया है।
जयपुर से खबर है कि निर्मल तिवाड़ी ने ईटीवी राजस्थान ज्वाइन कर लिया है। वे राजस्थान पत्रिका के शाम के अखबार न्यूज टुडे में काम कर रहे थे। यहां से उनका तबादला राजस्थान पत्रिका, सीकर कर दिया गया था।
राष्ट्रीय सहारा, गुड़गांव में अनिल भारद्वाज के ज्वाइन करने की सूचना है। यहां सहारा से धर्मेंद्र कौशिक के इस्तीफा देने के चलते यह जगह खाली हुई थी।











