Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

खबर पर तिलमिला गए हैं मलेरिया अधिकारी

जयपुर के युवा पत्रकार घनश्याम मिश्रा का निधन : डीबी स्टार, भोपाल में प्रकाशित एक खबर पर जिला मलेरिया अधिकारी पद्माकर त्रिपाठी ने भास्कर प्रबंधन और खबर लिखने वाले पत्रकारों को नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने खबर में प्रकाशित तथ्यों को साबित करने, और खबर में जो कुछ कहा गया है उसे हलफनामे के रूप में देने की मांग की है। साथ ही रिपोर्टरों श्याम सिंह तोमर और जाहिद मीर पर ब्लैकमेलिंग करने, पैसे न देने पर खबर छापने के आरोप भी लगाए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी के आरोप यहीं नहीं थमे।

उन्होंने डीबी स्टार के पत्रकारों पर अपने कमरे से मोबाइल, हैंडीकैम और दस हजार रुपये चुराने जैसे बेतुके आरोप भी लगाए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा प्रेषित नोटिस को लेकर भोपाल के पत्रकारों में गुस्सा है। पत्रकारों का कहना है कि कोई भी सरकारी अधिकारी खबर छपने पर आमतौर पर अपना खंडन भेजता है पर जिला मलेरिया अधिकारी तो पत्रकारों पर कई तरह के संगीन आरोप लगा कर कलम की आजादी को अफसरों का गुलाम बनाने की नई परंपरा शुरू कर रहे हैं। हालांकि इस नोटिस पर भास्कर प्रबंधन अभी चुप्पी साधे है पर भोपाल के पत्रकार जिला मलेरिया अधिकारी को सबक सिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

जयपुर से मिली एक सूचना के अनुसार पिछले दिनों युवा पत्रकार घनश्याम मिश्रा का निधन हो गया। घनश्याम दैनिक नवज्योति में क्राइम रिपोर्टर पद पर थे। बताया जाता है कि वे एक साल से बीमार चल रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...