Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जल्द पढ़ेंगे फोर्ब्स इंडिया, अंग्रेजी डीएनए में सेलरी कट

टीवी18 इंडिया लिमिटेड को फोर्ब्स मैगजीन का भारतीय संस्करण प्रकाशित करने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद मैग्जीन के मई के अंतिम सप्ताह में भारत में भी दिखने-बिकने की उम्मीद है। टीवी18 राघव बहल के नेतृत्व वाली नेटवर्क 18 ग्रुप की कंपनी है। फोर्ब्स मीडिया और टीवी 18 के बीच भारत में बिजनेस मैग्जीन लाने का समौझात दिसंबर 2007 में हुआ था।

टीवी18 इंडिया लिमिटेड को फोर्ब्स मैगजीन का भारतीय संस्करण प्रकाशित करने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद मैग्जीन के मई के अंतिम सप्ताह में भारत में भी दिखने-बिकने की उम्मीद है। टीवी18 राघव बहल के नेतृत्व वाली नेटवर्क 18 ग्रुप की कंपनी है। फोर्ब्स मीडिया और टीवी 18 के बीच भारत में बिजनेस मैग्जीन लाने का समौझात दिसंबर 2007 में हुआ था।

ज्ञात हो, भारत सरकार ने विदेशी पत्रिकाओं के भारतीय संस्करण के प्रकाशन की अनुमति कई नियम-शर्तों के साथ पहले ही दे दी है। बताया जा रहा है कि फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन की डिजाइनिंग का काम अमेरिकन डिजायनर वाल्टर बर्नार्ड और मिल्टन ग्लेसर करेंगे।


मुंबई से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक भास्कर ग्रुप और जी ग्रुप के संयुक्त उपक्रम के रूप में प्रकाशित अखबार डेली न्यूज एनालिसिस (डीएनए) के कर्मियों को सेलरी कटौती का सामना करना पड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि डीएनए के संपादक आर. जगन्नाथन ने स्टाफ को लोगों को बता दिया है कि पूरे संस्थान के लोगों की सेलरी में कटौती किया जाएगा। हालांकि उन्होंने अभी स्लैब का खुलासा नहीं किया है कि कितनी सेलरी पाने वालों को कितने फीसदी कटौती का सामना करना पड़ेगा।

पहले इसी कंपनी के कुछ वरिष्ठ लोगों ने कहा था कि मंदी से निपटने के लिए चार दर्जन लोगों की छंटनी की जाएगी ताकि बाकी लोगों की सुविधाओं और सेलरी में कटौती न करना पड़े। पर अब जो हालात बन रहे हैं उसे देखते हुए लगता है कि स्थितियां वाकई कठिन हो चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...