Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दीपक की नई पारी, सरस और सुबोध का काम बदला

बरेली से नितिन और अनिल का इस्तीफा : पत्रिका में कई लोगों का तबादला : दैनिक भास्कर, रोहतक के संवाददाता दीपक खोखर ने आकाशवाणी का दामन थाम लिया है. वे आकाशवाणी, चंडीगढ़ के लिए रोहतक से संवाददाता के बतौर नियुक्त हुए हैं. खोखर ने करीब 4 साल तक दैनिक भास्कर के रोहतक कार्यालय में संवाददाता के तौर पर कार्य किया. उनका पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है. अब वे अपनी सेवाएं आकाशवाणी को देंगे.

बरेली से नितिन और अनिल का इस्तीफा : पत्रिका में कई लोगों का तबादला : दैनिक भास्कर, रोहतक के संवाददाता दीपक खोखर ने आकाशवाणी का दामन थाम लिया है. वे आकाशवाणी, चंडीगढ़ के लिए रोहतक से संवाददाता के बतौर नियुक्त हुए हैं. खोखर ने करीब 4 साल तक दैनिक भास्कर के रोहतक कार्यालय में संवाददाता के तौर पर कार्य किया. उनका पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है. अब वे अपनी सेवाएं आकाशवाणी को देंगे.

खबर है कि दैनिक जागरण, कानपुर में क्राइम देख रहे अनुराग मिश्र को हटाकर सरस वाजपेयी को नया क्राइम इंचार्ज बनाया गया है. हिन्‍दुस्‍तान, कानपुर में क्राइम रिपोर्टर सुबोध मिश्र को उन्‍नाव का प्रभारी बनाया गया है.

अमर उजाला, बरेली के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में सात वर्षों से कार्यरत नितिन सक्सेना और अनिल अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. नितिन के बारे में जानकारी मिली है कि वे हिंदुस्तान, आगरा से जुड़ेंगे. अनिल अग्रवाल कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल सका है.

पत्रिका, बेंगलुरु से राजेश जैन का तबादला पत्रिका, हुबली कर दिया गया है. पत्रिका, भोपाल से रमेश ठाकुर का पत्रिका, बेंगलूरु तबादला किया गया है. पत्रिका, हुबली से नूर मोहम्मद का पत्रिका, बेंगलुरु भेजा गया है. अभी कुछ समय पहले ही राजेश जैन का पत्रिका, कोटा से पत्रिका, बेंगलुरू तबादला किया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Atul mishra

    May 18, 2010 at 11:30 am

    subodh ji aapko unnao join karne par badhai

  2. sanjay awasthi

    May 18, 2010 at 3:23 pm

    Dainik Jagran ke Directors Dictatorship chal rahe hain kuch uske kilaph bhi dein to behtar rahega.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...