Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नागपुर से नया साप्ताहिक अखबार ‘राष्ट्र पत्रिका’ लांच

[caption id="attachment_14946" align="alignnone"]लोकार्पणदाएं से बाएं : साप्ताहिक अखबार ‘राष्ट्र पत्रिका’ का लोकार्पण करते लोकमत समाचार के संपादक गिरीश मिश्र, पूर्व विधायक गिरीश गांधी, वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद, राष्ट्र पत्रिका के प्रधान संपादक कृष्ण नागपाल और संपादक पुष्पेंद्र फाल्गुन।[/caption]

नागपुर से एक नया साप्ताहिक अखबार लांच किया गया है। नाम है- राष्ट्र पत्रिका। अखबार के संचालक विश्वास नागपाल, प्रधान संपादक कृष्ण नागपाल व संपादक पुष्पेंद्र फाल्गुन हैं।

लोकार्पण

नागपुर से एक नया साप्ताहिक अखबार लांच किया गया है। नाम है- राष्ट्र पत्रिका। अखबार के संचालक विश्वास नागपाल, प्रधान संपादक कृष्ण नागपाल व संपादक पुष्पेंद्र फाल्गुन हैं।

नागपुर के टेलीफोन एक्सचेंज चौक स्थित ‘राष्ट्र पत्रिका’ के कार्यालय में आयोजित समारोह में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के पश्चात आरंभ अखबार का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता वनराई के न्यासी और पूर्व विधायक गिरीश गांधी ने की। दैनिक लोकमत के संपादक गिरीश मिश्र और वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकमत समाचार के संपादक गिरीश मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोगों के हित में और उनकी तरफ से आवाज उठाता है, यह दायित्वबोध ही पत्रकारिता को समाज में स्वीकार्य बनाता है। लोकतंत्र और पत्रकारिता एक दूसरे के आधार हैं। कोई भी एक तत्व कमजोर होगा तो दूसरा भी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहेगा। लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व पत्रकारिता पर ही है और दुनिया भर में पत्रकारिता लोकतंत्र की रक्षा के दायित्व का निर्वहन अत्यंत सजगता और दृढता से कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्र पत्रिका, पत्रकारिता के इस दायित्वबोध का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकारिता की गरिमा बढ़ाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने कहा कि सच को उसके मूल स्वरूप में कहने की हिम्मत कोई नहीं करता लेकिन साप्ताहिक समाचार पत्र राष्ट्र पत्रिका ने अपने समय का सच कहने का बीड़ा उड़ाया है। यह पत्रकारिता जगत विशेषकर हिंदी पत्रकारिता के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्र पत्रिका जल्द ही देश-दुनिया के हिंदी पाठकों की जरूरत बन जाएगा। पत्रकारिता के वर्तमान संदर्भों का उल्लेख करते हुए श्री विनोद ने पत्रकारिता को पवित्र पेशा बनाने और तटस्थ पत्रकारिता की अपरिहार्यता को पत्रकारिता के लिए सबसे जरूरी तत्व निरुपित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में गिरीश गांधी ने कहा कि आज आम आदमी की बात कोई अखबार नहीं करता, जबकि वही समस्त समाज, राजनीति और संस्कृति का केंद्र है। साप्ताहिक समाचार पत्र राष्ट्र पत्रिका ने आम आदमी का मुखपत्र बनने का फैसला किया है और यही इस अखबार की विशेषता साबित होगी। श्री गांधी ने कहा कि पत्रकारों को पाठकों तक ऐसी खबरें पहुंचानी चाहिए, जिस पर पत्रकार को खुद यकीन हो। विमोचन समारोह में

अंग्रेजी दैनिक हितवाद के संचालक राजेंद्र पुरोहित, दैनिक प्रतिदिन के प्रधान संपादक नानक आहूजा, समाज सेवी गोविंद पोद्दार, उद्योगपति पहलाज सच्चानी, दीपक लालवानी, दैनिक राष्ट्रप्रकाश के संपादक सुदर्शन चक्रधर, दैनिक भास्कर के शहर संपादक शिशिर द्विवेदी, राष्ट्र पत्रिका के बिलासपुर ब्यूरो प्रमुख राजेश दुआ, दैनिक विदर्भ की बात के संपादक अरुण कोटेचा, यूसीएन के हरीश चावला, नगरसेवक राहुल तेलंग, हिंदी-मराठी प्रकाशन के रघुवीर सिंह खन्ना, जेसीटीयू के महासचिव गुरुप्रीत सिंह, प्रतिष्ठित चित्रकार सुभाष तुलसीता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kapil taywade

    October 14, 2019 at 11:32 am

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...