Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अगस्त में दिल्लीवाला हो जाएगा मुंबइया ‘हमारा महानगर’

मुंबई के हिंदी दैनिक हमारा महानगर के दिल्ली आने की सूचना है। इसके दिल्ली के संपादक राजीव रंजन नाग बनाए गए हैं। 16 पेज का यह अखबार 20 अगस्त 2009 को लांच किए जाने की उम्मीद है। इस ब्राडशीट डेली के लिए नियुक्तियां अंतिम चरण में हैं। गुपचुप तरीके से चल रही नियुक्तियों में ज्यादातर लोग दिल्ली के जमे-जमाए अखबारों से लाए जा रहे हैं। कई ऐसे लोगों को भी जोड़ा जा रहा है जो छंटनी की गाज गिरने से असमय घर बैठ गए थे। महानगर अखबार के ग्रुप एडिटर द्विजेंद्र तिवारी हैं जो मुंबई में बैठते हैं। अखबार का प्रकाशन नोएडा से किया जाएगा और दिल्ली में एक ब्यूरो आफिस बनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि ‘हमारा महानगर’ को अगले साल तक लखनऊ से लांच करने की योजना है।

राजीव रंजन नागइस अखबार के दिल्ली एडिशन के एडिटर राजीव रंजन नाग इससे पहले दैनिक हिंदुस्तान में कार्यरत थे। राजीव नवभारत से दस साल तक दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में जुड़े रहे। दो साल तक दैनिक जागरण, रीवा और भोपाल की यूनिटों के लिए दिल्ली ब्यूरो का काम देखते रहे। पिछले 15 वर्षों से दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के साथ कार्यरत थे। पीआईबी जर्नलिस्टों के संगठन प्रेस एसोसिएशन के महासचिव राजीव प्राइम मिनिस्टर्स आफ इंडिया नामक 534 पेजों की हाई-प्रोफाइल काफी टेबल बुक के को-राइटर भी हैं। उनकी दो किताबें पहले ही मार्केट में आ चुकी हैं।

बी4एम ने जब महानगर के दिल्ली आने और राजीव रंजन नाग के एडिटर बनाए जाने संबंधी खबरों की पुष्टि के लिए राजीव रंजन नाग को फोन किया तो उन्होंने इस घटनाक्रम को सही बताया। राजीव का कहना है कि हम दिल्ली में जमे-जमाए अखबारों से कंपटीशन करेंगे और कंटेंट के दम पर अपनी अलग पहचान और स्थान बनाएंगे।

राजीव रंजन नाग से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...