हमारा महानगर अखबार का दिल्ली संस्करण आज गांधी जयंती के दिन बाजार में आ गया। 16 पेजों के इस अखबार में कुल 8 पेज रंगीन हैं। दाम है तीन रुपये। अखबार में चार पेज दिल्ली मेट्रो की खबरों के लिए हैं। दो पेज एनसीआर के हैं। दो पेज स्टेट की खबरों के लिए हैं।
अखबार का लोकार्पण ग्रुप के चेयरमैन आरएन सिंह ने स्टाफ के लोगों के समक्ष किया। मुंबई में बैठने वाले ग्रुप एडिटर द्विजेंद्र तिवारी का नाम प्रिंट लाइन में संपादक के रूप में जा रहा है। इस अखबार की लांचिंग 26 सितंबर को होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों के चलते लांचिंग तिथि बढ़ाकर 2 अक्टूबर कर दी गई थी।