‘एनसीआर टुडे’ नामक हिंदी दैनिक अखबार के संपादक संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर 2009 से ‘एनसीआर टुडे’ दैनिक हिंदी समाचार पत्र लांच होने जा रहा है। प्रतिदिन 8 पेज का यह समाचार पत्र एक रुपये कीमत का होगा। इसका पहला और आखिरी पेज रंगीन होगा। इस समाचार पत्र का नारा है “लोकल न्यूज़/लोकल व्यूज़”। गाजियाबाद (इंदिरापुरम, वसुंधरा कौशाम्बी, वैशाली), नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, फरीदाबाद, गुडगाँव और दिल्ली के समाचारों से भरपूर यह समाचार पत्र रविवार के दिन 8 पेज का रंगीन टेबलायड अपने साथ लाएगा। इस दिन इसकी कीमत होगी दो रुपये।
संजय के मुताबिक, ”हमारा प्रयास सूचनात्मक समाचारों का अधिक होगा। ऐसे समाचार जो आपकी जरूरतों का ख़याल रखते हों, आपके बच्चों, परिवार की जरूरतों, स्कूल, कालेज, बाज़ार, अस्पताल, ट्रैफिक, बीमा, लोन, टेलीफोन, होटल, होम डिलेवरी, दिन-रात मिलने वाली सुविधाओं की सूचना दे सकें। यह समाचार पत्र आपके अपनत्व और सहयोग का आकांक्षी है! इसे अपना सहयोग दे कर सफल बनाएं”!











