मराठी दैनिक ‘तरुण भारत’ ने अपना ई-पेपर लांच कर दिया है। इसे नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख के. सुदर्शन ने लांच किया। ‘तरुण भारत’ के ई-पेपर तक www.tarunbharat.net के जरिए पहुंचा जा सकता है। दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले मराठी भाषी इस ई-पेपर के जरिए ‘तरुण भारत’ की खबरें पढ़ सकेंगे।
‘तरुण भारत’ नागपुर, अकोला, अमरावती और चंद्रपुर से छपता है। इसके ई-पेपर में मुख्य संस्करण के अलावा स्पंदन, मध्यमा, आकांक्षा और आसमंत परिशिष्ट भी हैं। पाठकों को ब्लॉग की सुविधा भी दी गयी है।