सहारा समूह ने एक नई हिंदी मैग्जीन को बाजार में उतारा है। नाम रखा है- ‘सहारा केयर हाउस‘। यह लाइफस्टाइल मैग्जीन है। इसके पहले अंक में सैर-सपाटा और महिलाओं की जिंदगी पर फोकस किया गया है। सहारा सर्विस लिमिटेड द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका के एडिटर इन चीफ संदीप मूर्ति हैं और क्वालिटी एडिटर सुनील भसीन हैं। रोमी सीईओ और देवेश सीओओ का पद संभाल रहे हैं। 84 पन्नों की इस मासिक पत्रिका के दाम 30 रुपये हैं। मैग्जीन प्रमोट करने के लिए कई तरह की स्कीम भी चलाई गई है। पाठकों को मैग्जीन से जोड़ने के लिए ”भेजिए पत्र, जीतिए इनाम” प्रतियोगिता शुरू की गई है।
इसी तरह मैग्जीन को एक साल या दो साल या तीन साल तक इकट्ठे खरीदने पर कई तरह की छूट की पेशकश की गई है। मैग्जीन के साथ सौंदर्य उत्पाद को मुफ्त में उपहार के तौर पर पाठकों को दिया जा रहा है। इस मैग्जीन में सहारा इंडिया के सुप्रीमो सहाराश्री सुब्रत राय सहारा की किताब ”शांति, सुख और संतुष्टि” के पूरे छह पेज दिए गए हैं। इस मैग्जीन के माध्यम से सहारा ग्रुप ने अपने ट्रेवल और केयर बिजनेस को प्रमोट करने की भरपूर कोशिश की है।











