Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शिक्षा के बाद चौकसे बंधु करेंगे अब खबरों का धंधा

‘एलएन स्टार’ नामक साप्ताहिक अखबार लांच करेगा ‘एलएनसीटी’ ग्रुप : मध्य प्रदेश में तो अखबारों की बाढ़-सी आ गई लगती है। एक के बाद एक अखबार लांच किए जा रहे हैं। विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय घराने अखबार के धंधे में उतरने में विशेष दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पीपुल्स और आरकेडीएफ ग्रुपों द्वारा अखबार निकालने की कवायद के बाद अब चौकसे बंधुओं के शैक्षणिक समूह एलएनसीटी ने भी अखबार निकालने की घोषणा कर दी है। यह अखबार वीकली होगा। पहले भोपाल में फिर एमपी के अन्य शहरों में इसे लांच किया जाएगा। अखबार का नाम रखा गया है ‘एलएन स्टार’। नाम से ही जाहिर है कि यह अखबार पूरे ग्रुप के बिजनेस को चमकाने और ग्रुप के नाम की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए लांच किया जा रहा है।

अखबार के संपादक शिवहर्ष सुहालका बनाए गए हैं। अखबार हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगा। ज्ञात हो कि एलएनसीटी ग्रुप के कई मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज हैं। इस ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे हैं और वाइस चेयरपर्सन पूनम चौकसे। एसके चौकसे और अनुपम चौकसे ग्रुप के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। एलएनसीटी ग्रुप के कालेजों के बारे में जानने के लिए ‘एलएनसीटी‘ पर क्लिक करें।

एक अन्य जानकारी के अनुसार इंदौर से प्रकाशित होने वाला सांध्य दैनिक ‘6PM’ जल्द ही भोपाल से प्रकाशित होने लगेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भोपाल के बाद इस अखबार को जबलपुर और ग्वालियर से भी प्रकाशित किया जाएगा।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...