सतेंद्र सिंह को अमर उजाला, नोएडा का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है। सतेंद्र इससे पहले अमर उजाला के पूर्वी दिल्ली के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे।
जयपुर का शाम का अखबार जयपुर महानगर टाइम्स के रिपोर्टर गोपाल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंजाब केसरी, जयपुर में सीनियर रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है।
राजस्थान पत्रिका, बंगलोर से पवन राणा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जयपुर में पंजाब केसरी में सीनियर रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन कर लिया है। वे क्राइम की बीट देखेंगे।
योगेंद्र और प्रदीप नई दुनिया, गुड़गांव में
अमर उजाला, गुड़गांव के फोटोग्राफर योगेंद्र कुमार ने नई दुनिया, गुड़गांव के ब्यूरो में स्टाफ फोटोग्राफर के रूप में ज्वाइन किया है। योगेंद्र अमर उजाला के साथ पिछले 9 वर्षों से थे।
दैनिक हिंदुस्तान, गुड़गांव के प्रदीप मलिक ने भी नई दुनिया, गुड़गांव में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है।











