Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘साक्षी’ ने आंध्र प्रदेश में फिर रचा कीर्तिमान

[caption id="attachment_16259" align="alignleft"]केआरपी रेड्डी, डायरेक्टर मार्केटिंग, साक्षी ग्रुपकेआरपी रेड्डी, डायरेक्टर मार्केटिंग, साक्षी ग्रुप[/caption]आंध्र प्रदेश में प्रिंट मीडिया के मैदान में बदलाव नजर आने लगा है। तेलुगु दैनिक साक्षी ने मात्र 19 महीनों की अवधि में एबीसी (आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन) से 12,56,809 एवरेज नेट पेड प्रतियों (जनवरी-जून 2009) का प्रमाण पत्र हासिल कर प्रिंट मीडिया जगत में एक नया कीर्तिमान रचा है। इसके पूर्व किसी भी अन्य अंग्रेजी या भाषाई दैनिक ने अपने प्रवेश आडिट (admission audit) में ही एबीसी द्वारा प्रमाणित इतनी बड़ी प्रसार संख्या का प्रमाण पत्र कभी नहीं हासिल किया है। आंध्र प्रदेश में साक्षी अब ईनाडु से मात्र 32,548 प्रतियों से पीछे है। किसी भी अन्य तेलुगु दैनिक ने ईनाडु को आंध्र प्रदेश में इतनी जबरदस्त टक्कर नहीं दी है, जैसा साक्षी ने अपने 19 माह के ही अस्तित्व में दे दिया है। ईनाडु की एबीसी द्वारा प्रमाणित प्रसार संख्या अब आन्ध्र प्रदेश में 12,61,801 (जनवरी-जून 2009) प्रतियाँ मात्र ही हैं।

केआरपी रेड्डी, डायरेक्टर मार्केटिंग, साक्षी ग्रुपआंध्र प्रदेश में प्रिंट मीडिया के मैदान में बदलाव नजर आने लगा है। तेलुगु दैनिक साक्षी ने मात्र 19 महीनों की अवधि में एबीसी (आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन) से 12,56,809 एवरेज नेट पेड प्रतियों (जनवरी-जून 2009) का प्रमाण पत्र हासिल कर प्रिंट मीडिया जगत में एक नया कीर्तिमान रचा है। इसके पूर्व किसी भी अन्य अंग्रेजी या भाषाई दैनिक ने अपने प्रवेश आडिट (admission audit) में ही एबीसी द्वारा प्रमाणित इतनी बड़ी प्रसार संख्या का प्रमाण पत्र कभी नहीं हासिल किया है। आंध्र प्रदेश में साक्षी अब ईनाडु से मात्र 32,548 प्रतियों से पीछे है। किसी भी अन्य तेलुगु दैनिक ने ईनाडु को आंध्र प्रदेश में इतनी जबरदस्त टक्कर नहीं दी है, जैसा साक्षी ने अपने 19 माह के ही अस्तित्व में दे दिया है। ईनाडु की एबीसी द्वारा प्रमाणित प्रसार संख्या अब आन्ध्र प्रदेश में 12,61,801 (जनवरी-जून 2009) प्रतियाँ मात्र ही हैं।

साक्षी दैनिक ने 23 मार्च 2008 को एक साथ 23 शहरों में एक साथ प्रकाशन प्रारंभ कर भारतीय प्रिंट मीडिया में एक और कीर्तिमान रचा था। इसके पूर्व किसी भी भारतीय दैनिक ने एक साथ इतने शहरों में प्रकाशन प्रारंभ नहीं किया था। इतना ही नहीं, साक्षी ने अपने छोटे से अस्तित्व काल में और भी कई कीर्तिमान रचे है. मसलन- साक्षी भारत का तेलुगु दैनिक 'साक्षी'सर्वप्रथम दैनिक है (किसी भी भाषा के लिए) जिसने अपने प्रवेश आईआरएस (इंडियन रीडरशिप सर्वे 2009 राउंड-1) में ही 44.33 लाख पाठकों का आंकडा हासिल कर तहलका मचाया। साक्षी भारत का सर्वप्रथम दैनिक है (किसी भी भाषा के लिए) जिसके सभी 23 संस्करण के पन्ने रंगीन हैं। यह भारत का सर्वप्रथम भाषाई दैनिक है जिसे लांच के पूर्व ही विश्व ख्याति-प्राप्त अखबार डिजाइनर मारियो गार्सिया द्वारा डिजाइन किया गया। अंग्रेजी दैनिक मिन्ट ही वह अन्य दैनिक है जिसे गार्सिया ने लांच के पूर्व डिजाइन किया था। साक्षी तेलुगु अखबारी जगत का सर्व प्रथम दैनिक है जो प्रति दिन रंगीन सप्लीमेंट की पूर्ति देता है पाठकों को जिसे परिवार के हर सदस्यों द्वारा चाव से पढ़ा जाता है। इसमें हर रोज युवा, महिलाओं, और बच्चों के लिए पठनीय सामग्री होती है।

एबीसी द्वारा जनवरी-जून 2009 अवधि के लिए दिए गए आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अन्य दैनिकों से साक्षी काफी आगे है। यह तेलुगु दैनिक आन्ध्र ज्योति से 7,05,602 प्रतियों से आगे है। डेक्कन क्रानिकल समूह के तेलुगु दैनिक से साक्षी 11,62,825 प्रतियों से आगे है। आंध्र प्रदेश में यह अंग्रेजी दैनिक डेक्कन क्रानिकल से 4,26,718  प्रतियों से आगे है। हिन्दू से यह 9,26,770 प्रतियों से आगे है और टाईम्स आफ इंडिया से यह आंध्र में 10,07,611 प्रतियों से आगे है।

भड़ास4मीडिया से बातचीत के दौरान साक्षी ग्रुप के निदेशक मार्केटिंग केआरपी रेड्डी कहते हैं कि हम लोगों ने शुरुआत में ही जो कीर्तिमान रच डाले हैं और जो सफलताएं हासिल की हैं, उसे और ऊंचाई प्रदान करने लिए साक्षी पूरी टीम नए उत्साह से फिर जुट गई है। जल्द ही हम लोग प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री में कई और कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि हम जल्द दो और एडिशन लांच करने वाले हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए पाठकों के प्रति आभार व्यक्ति किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...