व्यालोक और पावस ने चौथी दुनिया, दिल्ली का साथ छोड़ दिया है। इन दोनों पत्रकारों ने नई पारी दैनिक भास्कर, दिल्ली के साथ शुरू की है। चौथी दुनिया प्रबंधन ने पावस और व्यालोक के जाने की पुष्टि कर दी है। उधर, प्रभात खबर, धनबाद में पोलिटिकल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत अजीत कुमार झा ने दैनिक भास्कर, दिल्ली ज्वाइन किया है। अजीत ने भास्कर के सेंट्रल डेस्क पर सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। अजीत प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण में कार्यरत थे। देशबन्धु, दिल्ली छोड़ बलराम सिंह दैनिक भास्कर, दिल्ली में रिपोर्टर के रूप में जुडे़ हैं।
दैनिक भास्कर, दिल्ली के रिपोर्टर मुकेश उपाध्याय का फरीदाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है। अभिषेक रावत ने राष्ट्रीय सहारा, नोएडा छोड़कर दैनिक भास्कर, दिल्ली में नई पारी की शुरुआत की है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार अमर उजाला, बस्ती ब्यूरो में तैनात रिपोर्टर अनुराग श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। अनुराग नई पारी मीडिया के साथ नहीं बल्कि एक कारपोरेट कंपनी के साथ शुरू कर रहे हैं। उन्होंने श्रेई सहज ई विलेज लिमिटेड में 19 सितम्बर से काम शुरू कर दिया है। उन्हें डिस्टिक टीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है।