Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका से तीन और उजाला से एक का इस्तीफा

पीपुल्स पत्रकारिता संस्थान के तीन प्राचार्य बदले : शत्रुघ्न ने राज एक्सप्रेस छोड़ा : पत्रिका, भोपाल के सरकुलेशन विभाग में कार्यरत महेश राव ने इस्तीफा देकर एचटी, चंडीगढ़ ज्वाइन कर लिया है। महेश एचटी, चंडीगढ़ से ही पत्रिका, भोपाल गए थे। इसी तरह पत्रिका, इंदौर के सब एडिटर अवधेश शर्मा ने इस्तीफा देकर इंदौर में ही पीपुल्स समाचार के साथ नई पारी शुरू कर दी है। पत्रिका, इंदौर के ही मार्केटिंग विभाग के प्रदीप उपाध्याय अभी अब इंदौर के पीपुल्स समाचार के साथ हो लिए हैं।

पीपुल्स पत्रकारिता संस्थान, भोपाल ने अब तक तीन प्राचार्य बदल दिये हैं। आरंभ में पत्रकार विनोद तिवारी को प्राचार्य बनाया गया था। विनोद ने अपने कार्यकाल में संस्थान को एक नयी पहचान दी। विनोद के जाने के बाद आकाशवाणी से सेवानिवृत्त गोस्वामी को प्राचार्य बनाया गया और पिछले दिनों उन्होंने भी स्वयं को अलग कर लिया। तीसरे प्राचार्य के रूप में पत्रकार पंकज पाठक संस्थान का काम देख रहे हैं। पंकज लम्बे समय तक नई दुनिया में काम करने के बाद नवभारत भोपाल में सम्पादक रहे।

अमर उजाला, गाजियाबाद से दुर्गेश त्रिपाठी के इस्तीफा देने की खबर मिली है। वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार राज एक्सप्रेस, भोपाल में कार्यरत शत्रुघ्न गुप्ता ने इस्तीफा देकर नई पारी नई दुनिया, भोपाल के साथ शुरू की है। शत्रुघ्न सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...