राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल डी डी न्यूज़ के साथ पांच वर्षों तक कॉपी एडिटर और फिर बुलेटिन संपादक के तौर पर जुड़े रहने के बाद पत्रकार राजीव रुस्तगी भारतीय सूचना सेवा से जुड़ गए हैं. राजीव ने भारतीय सूचना सेवा के सीनियर ग्रेड अधिकारी के तौर पर योजना आयोग द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका योजना (अंग्रेजी) के संपादक का पदभार संभाल लिया है.
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा के नतीजे गत फ़रवरी माह में घोषित किये गए थे. राजीव दिल्ली के रहने वाले हैं.











