अब अमर उजाला, लखनऊ के चीफ मैनेजर बने : जागरण समूह के साथ 17 वर्षों तक पारी खेलने के बाद आशुतोष अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी अमर उजाला, लखनऊ के साथ शुरू करने जा रहे हैं। वे अमर उजाला में चीफ मैनेजर मीडिया सोल्यूशंस के पद पर ज्वाइन करेंगे। आशुतोष ने दैनिक जागरण, लखनऊ से अपना करियर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में शुरू किया। अपने काम, मेहनत और निष्ठा के चलते उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे जागरण में ही मार्केटिंग मैनेजर बने। फिर मीडिया मैनजर पद पर प्रोन्नत हुए।
जागरण समूह ने जब आई-नेक्स्ट लांच करने का इरादा किया तो इस टैबलायड अखबार के मार्केटिंग व सेल्स का पूरा काम आशुतोष के हवाले कर दिया गया। अपने परफारमेंस से प्रबंधन का दिल जीतने वाले आशुतोष को प्रोन्नत करके जागरण समूह के रेडियो मंत्रा, आगरा का स्टेशन हेड बना दिया गया। बाद में उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें रेडिया मंत्रा क्लस्टर हेड का पद मिला। इस पद पर रहते हुए उन्होंने रेडियो मंत्रा के लिए आगरा और बरेली मंडल का संपूर्ण कामकाज व्यवस्थित किया। 17 वर्षों तक जागरण समूह की सेवा के बाद प्रयोगधर्मी आशुतोष ने बड़ी चुनौतियों और नए अवसर के कारण अमर उजाला समूह ज्वाइन किया है।