Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजीव अग्रवाल हैदराबाद से बिलासपुर पहुंचे

राजस्थान पत्रिका के संपादकों के तबादले : राहुल ने जागरण ज्वाइन किया : राजीव अग्रवाल ने स्वतंत्र वार्ता, हैदराबाद के जनरल मैनेजर (हिंदी एडिशन) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नवभारत, बिलासपुर में जनरल मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया है। राजीव का सबसे ज्यादा वक्त मीडिया में अमर उजाला के साथ बीता। वे कुल 17 वर्षों तक अमर उजाला की विभिन्न यूनिटों में विभिन्न पदों पर रहे।

राजस्थान पत्रिका के संपादकों के तबादले : राहुल ने जागरण ज्वाइन किया : राजीव अग्रवाल ने स्वतंत्र वार्ता, हैदराबाद के जनरल मैनेजर (हिंदी एडिशन) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नवभारत, बिलासपुर में जनरल मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया है। राजीव का सबसे ज्यादा वक्त मीडिया में अमर उजाला के साथ बीता। वे कुल 17 वर्षों तक अमर उजाला की विभिन्न यूनिटों में विभिन्न पदों पर रहे।

राजीव स्वतंत्र वार्ता के तीनों हिंदी एडिशन हैदराबाद, विशाखापट्टनम और निजामाबाद के प्रभारी थे। भड़ास4मीडिया से बातचीत में राजीव ने कहा कि हैदराबाद में उन्होंने कई तरह के अनुभव हासिल किए। तेलगू भाषी समाज में हिंदी के अखबार के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था। पर एक कमी हमेशा खटकती रहती थी। वहां हिंदी का स्कोप सीमित होने के कारण आपके किए किसी भी अच्छे-बुरे प्रयोग को कोई नोटिस नहीं लेता। हिंदी भाषी इलाके में फिर आकर अच्छा लग रहा है।

जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पत्रिका, उदयपुर के एडिटर राकेश गांधी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब कोटा का एडिटर बना दिया गया है। उदयपुर का काम राकेश वर्मा संभालेंगे। कोटा में फिलहाल संपादकीय प्रभारी का दायित्व हरीश पाराशर संभाल रहे थे जो सिद्धार्थ भट्ट को कोटा से हटाए जाने के बाद जयपुर से भेजे गए थे। हरीश पाराशर को वापस जयपुर बुला लिया गया है। दौसा का ब्यूरो चीफ श्रवण यादव को बनाए जाने की खबर है। 

अमर उजाला, आगरा के सब एडिटर राहुल गुप्ता के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस्तीफा देकर आगरा में ही दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...