नई दुनिया, दिल्ली से बिजनेस डेस्क इंचार्ज अजय श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी दिल्ली में ही हिंदी समाचार एजेंसी भाषा के साथ शुरू की है। वे भाषा में बतौर डिप्टी न्यूज कोआर्डिनेटर कार्य कर रहे हैं। अजय नई दुनिया के पहले नवभारत टाइम्स, दिल्ली में कार्यरत थे। नई दुनिया में अजय ने आठ महीने पहले ज्वाइन किया था।
दैनिक भास्कर, ग्वालियर में कार्यरत विभावाशु तिवारी ने इस संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी नई दुनिया, ग्वालियर के साथ शुरू की है।