Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

प्रिंटलाइन में जाने लगा शंभू नाथ शुक्ला का नाम

पुष्पेंद्र शर्मा के हिंदुस्तान, आगरा का आरई बनने की चर्चा जोरों पर : दिनेश जुयाल आज सौंपेंग दिनेश पाठक को कार्यभार : राजेंद्र तिवारी ने हिंदुस्तान, रांची का प्रभार ग्रहण किया : हरिनारायण सिंह 17 को पहुंचेंगे चंडीगढ़ : अमर उजाला, लखनऊ की प्रिंट लाइन बदल गई है। अब इसमें संपादक के रूप में शंभू नाथ शुक्ला का नाम जाने लगा है। इससे पहले स्थानीय संपादक के रूप में अशोक पांडेय का नाम जाता था जो अब हिंदुस्तान, कानपुर के रेजीडेंट एडिटर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रिंट लाइन बदलने की मजबूरी के चलते प्रबंधन ने फिलहाल शंभू नाथ शुक्ला का नाम देने का फैसला किया है। बताया जाता है कि शंभू नाथ जी को अंतरिम व्यवस्था के तहत लखनऊ भेजा गया था लेकिन अब प्रिंट लाइन में नाम जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें प्रबंधन लंबे समय तक लखनऊ में रोकने के मूड में है। लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार शंभू नाथ शुक्ला अब पूरे फार्म में आ गए हैं और लखनऊ के अखबार को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। उन्होंने खुद भी उप चुनावों पर कई बाइलाइन खबरें लिखी हैं।

<p align="justify"><strong>पुष्पेंद्र शर्मा के हिंदुस्तान, आगरा का आरई बनने की चर्चा जोरों पर : दिनेश जुयाल आज सौंपेंग दिनेश पाठक को कार्यभार : राजेंद्र तिवारी ने हिंदुस्तान, रांची का प्रभार ग्रहण किया : हरिनारायण सिंह 17 को पहुंचेंगे चंडीगढ़ : </strong>अमर उजाला, लखनऊ की प्रिंट लाइन बदल गई है। अब इसमें संपादक के रूप में शंभू नाथ शुक्ला का नाम जाने लगा है। इससे पहले स्थानीय संपादक के रूप में अशोक पांडेय का नाम जाता था जो अब हिंदुस्तान, कानपुर के रेजीडेंट एडिटर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रिंट लाइन बदलने की मजबूरी के चलते प्रबंधन ने फिलहाल शंभू नाथ शुक्ला का नाम देने का फैसला किया है। बताया जाता है कि शंभू नाथ जी को अंतरिम व्यवस्था के तहत लखनऊ भेजा गया था लेकिन अब प्रिंट लाइन में नाम जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें प्रबंधन लंबे समय तक लखनऊ में रोकने के मूड में है। लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार शंभू नाथ शुक्ला अब पूरे फार्म में आ गए हैं और लखनऊ के अखबार को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। उन्होंने खुद भी उप चुनावों पर कई बाइलाइन खबरें लिखी हैं। </p>

पुष्पेंद्र शर्मा के हिंदुस्तान, आगरा का आरई बनने की चर्चा जोरों पर : दिनेश जुयाल आज सौंपेंग दिनेश पाठक को कार्यभार : राजेंद्र तिवारी ने हिंदुस्तान, रांची का प्रभार ग्रहण किया : हरिनारायण सिंह 17 को पहुंचेंगे चंडीगढ़ : अमर उजाला, लखनऊ की प्रिंट लाइन बदल गई है। अब इसमें संपादक के रूप में शंभू नाथ शुक्ला का नाम जाने लगा है। इससे पहले स्थानीय संपादक के रूप में अशोक पांडेय का नाम जाता था जो अब हिंदुस्तान, कानपुर के रेजीडेंट एडिटर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रिंट लाइन बदलने की मजबूरी के चलते प्रबंधन ने फिलहाल शंभू नाथ शुक्ला का नाम देने का फैसला किया है। बताया जाता है कि शंभू नाथ जी को अंतरिम व्यवस्था के तहत लखनऊ भेजा गया था लेकिन अब प्रिंट लाइन में नाम जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें प्रबंधन लंबे समय तक लखनऊ में रोकने के मूड में है। लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार शंभू नाथ शुक्ला अब पूरे फार्म में आ गए हैं और लखनऊ के अखबार को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। उन्होंने खुद भी उप चुनावों पर कई बाइलाइन खबरें लिखी हैं।

इस बीच, अमर उजाला, आगरा के स्थानीय संपादक पुष्पेंद्र शर्मा को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पहली चर्चा तो यही है कि वे हिंदुस्तान, आगरा के रेजीडेंट एडिटर बन रहे हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि हिंदुस्तान, आगरा के प्रभारी दिनेश पाठक का हिंदुस्तान, देहरादून तबादला किए जाने के बाद जो पद खाली है, उसके सबसे उपयुक्त पात्र पुष्पेंद्र शर्मा ही हैं। आगरा में अमर उजाला का काम देखने के चलते पुष्पेंद्र हिंदुस्तान, आगरा के लिए सूटेबल ब्वाय हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुष्पेंद्र शशि शेखर से हाल-फिलहाल मिल चुके हैं। इन दिनों नवीन जोशी भी एचआर की टीम के साथ आगरा में डेरा डाले हुए हैं और नए प्रभारी की खोज में व्यस्त हैं। इस पूरे मामले के बारे में पुष्पेंद्र के करीबियों का कहना है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। अमर उजाला छोड़ने के पीछे कोई वजह नहीं है। शशि जी से पुष्पेंद्र की नजदीकी के चलते लोग उनका नाम फिजूल में उड़ा रहे हैं।

एक अन्य सूचना के मुताबिक दिनेश पाठक को साथ लेकर प्रमोद जोशी आज देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। दिनेश पाठक को कल नवीन जोशी ने आगरा से रिलीव कराया और आज प्रमोद जोशी उन्हें देहरादून का प्रभार दिनेश जुयाल से दिलवाएंगे।

एक अन्य घटनाक्रम के मुताबिक बीते शुक्रवार को राजेंद्र तिवारी ने रांची में हिंदुस्तान के सीनियर रेजीडेंट एडिटर के रूप में ज्वाइन कर लिया। उन्होंने स्थानीय संपादक हरिनारायण सिंह से कार्यभार लिया। सूत्रों के मुताबिक हरिनारायण चंडीगढ़ के सीनियर रेजीडेंट एडिटर के रूप में 17 नवंबर को ज्वाइन करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement