वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि लाल की अगुवाई में लखनऊ से हिंदी और अंग्रेजी में निकलने जा रही पत्रिकाओं ‘बाइलाइन’ के लिए इंटरव्यू का काम पूरा हो चुका है। एक-एक कर सभी को काल लेटर जारी किया जा रहा है। इस मैग्जीन के जनवरी में मार्केट में आने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि इस वीकली मैग्जीन के डमी प्रकाशन का काम दिसंबर से शुरू हो जाएगा। खबर है कि इस मैग्जीन में अनूप सिंह और अंकित श्रीवास्तव ने ज्वाइन किया है।
अनूप सिंह ने स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में ज्वाइन किया है। अनूप इससे पहले लखनऊ से लाए जा रहे एक चैनल ‘बीओ2’ में इनपुट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। ‘बीओ2’ में सुनील दुबे और गोविंद पंत राजू जैसे लोग जुड़े थे पर किन्हीं कारणों से यह चैनल लांच होने से पहले ही अधर में लटक गया। अनूप एनसीआर के न्यूज चैनल टोटल टीवी में एसाइनमेंट और इनपुट हेड रह चुके हैं। वे हिंदुस्तान, लखनऊ और अमर उजाला, चंडीगढ़ में काम किया हुआ है। ‘बाइलाइन’ ज्वाइन करने वाले अंकित श्रीवास्तव अभी तक दैनिक भास्कर, भोपाल में कारपोरेट डेस्क पर कार्यरत थे।











