Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला, लखनऊ के आरई बनाए गए अभिजीत

दिनेश जुयाल को अमर उजाला, कानपुर का  चार्ज सौंपे जाने की संभावना : अभिजीत मिश्रा को अमर उजाला, लखनऊ का नया स्थानीय संपादक बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर, लुधियाना के संपादक पद से इस्तीफा देने वाले अभिजीत ने आज अमर उजाला के नोएडा आफिस में पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है। अमर उजाला की लखनऊ यूनिट का फिलहाल काम देख रहे वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ शुक्ला उन्हें अपने साथ सोमवार को लखनऊ लेकर जाएंगे और वहां स्थानीय संपादक पद का कार्यभार सौंपेंगे।

दिनेश जुयाल को अमर उजाला, कानपुर का  चार्ज सौंपे जाने की संभावना : अभिजीत मिश्रा को अमर उजाला, लखनऊ का नया स्थानीय संपादक बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर, लुधियाना के संपादक पद से इस्तीफा देने वाले अभिजीत ने आज अमर उजाला के नोएडा आफिस में पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है। अमर उजाला की लखनऊ यूनिट का फिलहाल काम देख रहे वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ शुक्ला उन्हें अपने साथ सोमवार को लखनऊ लेकर जाएंगे और वहां स्थानीय संपादक पद का कार्यभार सौंपेंगे।

अशोक पांडेय के अमर उजाला, लखनऊ के आरई पद से इस्तीफा देने के बाद अमर उजाला प्रबंधन ने शंभू नाथ शुक्ला को लखनऊ भेजा था। शंभू नाथ ने अशोक पांडेय को रिलीव किया और नई व्यवस्था होने तक प्रबंधन की इच्छानुसार वहां बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले से उनका नाम भी अमर उजाला, लखनऊ की प्रिंटलाइन में जाने लगा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रिंटलाइन में नाम शंभू नाथ शुक्ला का ही जाता रहेगा या फिर अभिजीत का जाएगा। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि प्रिंटलाइन में बदलाव तकनीकी कारणों से जरूरी था इसलिए शंभू नाथ शुक्ला का नाम दे दिया गया। संभव है आने वाले दिनों में अभिजीत का नाम आरई के रूप में जाने लगे।

इस बीच, एक अन्य खबर के मुताबिक हिंदुस्तान, देहरादून से इस्तीफा देने वाले संपादक दिनेश जुयाल के अमर उजाला की कानपुर यूनिट के संपादक बनने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ का आरई तय हो जाने के बाद अब कानपुर के लिए दिनेश जुयाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वैसे, यह भी संभव है कि प्रबंधन नोएडा से किसी वरिष्ठ को कानपुर भेज दे और दिनेश जुयाल को नोएडा बुला ले। पर ज्यादा संभावना दिनेश जुयाल के कानपुर जाने की ही है। बताया जा रहा है कि दिनेश जुयाल ने हिंदुस्तान, देहरादून से रिलीव होने के बाद नई पारी शुरू करने से पहले कुछ दिनों का अवकाश ले रखा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...