Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रामेश्वर पांडेय, विनोद शील और सदगुरु शरण का ट्रांसफर

संपादक पद से हटाकर ‘काका’ को दी गई बड़ी जिम्मेदारी : विनोद शील की लाटरी लगी : सदगुरु बने इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी : आशुतोष शुक्ला न्यूज एडिटर बने : दैनिक जागरण से एक बड़ी खबर। वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय उर्फ ‘काका’ को दैनिक जागरण, कानपुर के संपादक पद से हटा दिया गया है। उनका ट्रांसफर दैनिक जागरण, लखनऊ में कर दिया गया है। वे स्टेट हेड के बतौर काम देखेंगे। सूत्रों का कहना है कि दैनिक जागरण में स्टेट हेड का नया पद सृजित किया गया है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रामेश्वर पांडेय को लखनऊ खास मकसद से भेजा जा रहा है। यह मकसद संपादक शेखर त्रिपाठी की घेराबंदी करना है। इस बात का संकेत आशुतोष शुक्ला को दैनिक जागरण, लखनऊ में ही तरक्की देकर न्यूज एडिटर बनाए जाने से होता है।

अभी तक न्यूज एडिटर के रूप में विनोद शील काम कर रहे थे। विनोद शील दैनिक जागरण, लखनऊ में यूपी डेस्क के प्रभारी थे। उन्हें दैनिक जागरण, कानपुर का संपादक बना दिया गया है। विनोद शील वही हैं जिनसे मुक्ति पाने के लिए जागरण के मालिक संजय गुप्ता ने उन्हें नोएडा से लखनऊ भेज दिया था। काफी दिनों तक लखनऊ में डेस्क इंचार्ज के रूप में अज्ञातवास काट रहे विनोद शील पर प्रबंधन अब मेहरबान हुआ है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार दैनिक जागरण, लखनऊ के स्टेट ब्यूरो में कार्यरत सदगुरु शरण को दैनिक जागरण, इलाहाबाद का संपादकीय प्रभारी बना दिया गया है। अभी तक रतिभान त्रिपाठी एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में इलाहाबाद में कार्य कर रहे थे। सदगुरु के जाने से रतिभान का क्या होगा, यह पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि रतिभान इलाहाबाद में ही सदगुरु के अधीन रहकर काम करने को राजी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...