Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रिंट : इस्तीफा, नई पारी, प्रमोशन, नया कार्यभार, तबादला, एवार्ड

महाराष्ट्र के प्रमुख मराठी दैनिक देशोन्नति के नांदेड संस्करण की रेजीडेंट एडिटर चारूदत्ता चौधरी के बारे में सूचना है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत नांदेड में ही एक दूसरे अखबार ‘एकमत’ से कर रही हैं। वे ‘एकमत’ के नांदेड संस्करण की हेड नियुक्त की गई हैं।


महाराष्ट्र के प्रमुख मराठी दैनिक देशोन्नति के नांदेड संस्करण की रेजीडेंट एडिटर चारूदत्ता चौधरी के बारे में सूचना है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत नांदेड में ही एक दूसरे अखबार ‘एकमत’ से कर रही हैं। वे ‘एकमत’ के नांदेड संस्करण की हेड नियुक्त की गई हैं।


दैनिक जागरण, बरेली में रीजनल सरकुलेशन मैनेजर पद पर आसीन यासीन अंसारी के रिटायर होने के बाद उनकी जगह अनिरुद्ध त्यागी को लाए जाने की खबर है। अनिरुद्ध हिंदुस्तान और सहारा जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। अमर उजाला, बरेली के सरकुलेशन मैनेजर विशाल गुप्ता का तबादला अमर उजाला, इलाहाबाद कर दिया गया है। इसी तरह प्रोडक्शन हेड ज्ञानशंकर को भी इलाहाबाद भेजे जाने की सूचना है।


दैनिक हिंदुस्तान के लिए जयपुर में कार्य कर रहे संजय बोहरा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जयपुर से प्रकाशित डीएनए अखबार में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में ज्वाइन किया है। संजय एचटी मीडिया ग्रुप के साथ पिछले पांच वर्षों से कार्यरत थे।


सचिन परब ने महाराष्ट्र टाइम्स, मुंबई के मेट्रो एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने बताया कि उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं, कुछ दिनों बाद वे डिसीजन लेंगे। सचिन महाराष्ट्र टाइम्स के साथ पिछले पांच वर्षों से कार्यरत थे। वे डेढ़ साल तक दिल्ली में रहकर ईटीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। सचिन 27 जनवरी तक नोटिस पीरियड के कारण महाराष्ट्र टाइम्स के साथ रहेंगे।


जगदीप यादव ने पटना में बाई-लाइन मैग्जीन के स्टाफ करेस्पांडेंट के रूप में नई पारी शुरू की है। वे इससे पहले दैनिक भास्कर, रायपुर में कार्यरत थे। जगदीप कोलकाता में राजस्थान पत्रिका और प्रभात खबर के साथ भी काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि लखनऊ से लांच होने वाली हिंदी और अंग्रेजी पत्रिका ‘बाई-लाइन’ के सभी वरिष्ठों की 8 दिसंबर को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में सबकी रिस्पांसबिलिटी तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बाई-लाइन के मार्केट में 26 दिसंबर को आने की संभावना है।


चंडीगढ़ से मिली सूचना के अनुसार अमर उजाला में खाली पड़े पंजाब एवं हरियाणा के स्टेट ब्यूरो चीफ के पद की जिम्मेदारी माई सिटी के हेड (डिप्टी न्यूज एडिटर) योगेश नारायण दीक्षित को दी गई है। पंजाब डेस्क देख रहे डिप्टी न्यूज एडिटर विनय राय को माई सिटी का जिम्मा सौंपा गया है। गौरतलब है कि अजय शुक्ल के स्टेट ब्यूरो चीफ के पद से इस्तीफे के बाद से प्रमुख संवाददाता सुरेंद्र धीमान कार्यवाहक ब्यूरो चीफ के तौर पर काम देख रहे थे और अजय का केबिन लॉक कर दिया गया था। अब योगेश इसमें बैठेंगे। संपादक उदय कुमार, योगेश को अपने साथ ही हिंदुस्तान से अमर उजाला लाए थे।


युवा पत्रकार शशि शेखर ने चौथी दुनिया, दिल्ली के साथ नई पारी शुरू की है। खबर है कि उन्होंने सीनियर करेस्पांडेंट पद पर ज्वाइन किया है। शशि शेखर इंडिया न्यूज में काम कर चुके हैं। इन दिनों वे एक मासिक पत्रिका में कार्यरत थे।


दैनिक जागरण, चंडीगढ़ के स्टेट ब्यूरो में कार्यरत चीफ रिपोर्टर शैलेंद्र गौतम का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। उन्होंने दिल्ली के आईटीओ स्थित दैनिक जागरण आफिस में काम शुरू कर दिया है। गौतम इससे पहले सोनीपत और रोहतक में चीफ रिपोर्टर रह चुके हैं।


बिजनेस भास्कर से दो लोगों के इस्तीफा देने की सूचना मिली है। ये हैं गजेंद्र भाटी और अन्नपूर्णा सिन्हा। इन लोगों ने बिजनेस स्टैंडर्ड ज्वाइन किया है।


सन्मार्ग, पटना के क्राइम रिपोर्टर अपूर्व वर्मा को प्रमोट कर चीफ रिपोर्टर बना दिया गया है। अपूर्व साढ़े तीन साल से सन्मार्ग के साथ हैं। वे संपादक श्रीकांत प्रत्यूष के करीबी माने जाते हैं। 


दैनिक जागरण, नोएडा में तीन पत्रकारों ने नई पारी शुरू की है। ये हैं असित अवस्थी, मोहम्मद खालिद और रवि भुले। असित अवस्थी बिजनेस बीट देखेंगे। वे पीटीआई-भाषा से इस्तीफा देकर आए हैं। खालिद के बारे में सूचना है कि वे चीफ सब बनकर जागरण के लोकल डेस्क पर आए हैं जबकि रवि ने डीएनई के पद पर जागरण के सेंट्रल डेस्क पर काम संभाला है।


राष्ट्रीय सहारा, गुड़गांव आफिस में कार्यरत संजय यादव को रिलीव किए जाने की सूचना है। करीब डेढ़ साल पूर्व उन्होंने दैनिक जागरण छोड़कर नवभारत टाइम्स का दामन थामा था। आठ महीने पहले वे नभाटा से भी हट गए थे।


दैनिक जागरण, मेरठ यूनिट से संबद्ध एवं मेरठ देहात के मवाना कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख राजीव रंजन तिवारी को राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से पिछले दिनों राष्ट्र प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। राजीव रंजन तिवारी दैनिक जागरण, मेरठ व देहरादून यूनिट के संपादकीय विभाग में पिछले करीब नौ वर्षों से कार्यरत हैं। राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्र चिंतन शिविर में मेरठ मंडल के कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


संजीव रघुवंशी और राजकुमार चौधरी ने नई दुनिया, नोएडा से इस्तीफा दे दिया है। संजीव ने सीनियर सब एडिटर पद पर राजस्थान पत्रिका, अजमेर में ज्वाइन किया है। राजकुमार के बारे में खबर है कि वे पंजाब की एक मैग्जीन के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक आफिस में आंतरिक असंतोष के कारण इन लोगों ने इस्तीफे दिए हैं।


नई दुनिया, ग्वालियर के क्राइम रिपोर्टर अर्पण राउत ने पीपुल्स समाचार, ग्वालियर ज्वाइन कर लिया है। सब एडिटर दिलीप सिंह ने दैनिक भास्कर, भोपाल से इस्तीफा देकर पीपुल्स समाचार, ग्वालियर में ज्वाइन किया है। अवनीश पाठक ने भी पीपुल्स समाचार, ग्वालियर में ज्वाइन किया है। ग्वालियर से ही खबर है कि पीपुल्स समाचार का डमी एडिशन पाठकों के हाथों में सौंप दिया गया है। जल्द ही इस अखबार को मूल स्वरूप में लांच कर दिया जाएगा।


अमर उजाला, चंडीगढ़ के हरियाणा स्टेट ब्यूरो में कार्यरत रोहित रोहिल्ला ने आज समाज अखबार के साथ नई पारी शुरू की है। वे आज समाज, पंचकूला के ब्यूरो चीफ के रूप में काम देख रहे हैं।


एनएनआई न्यूज, सहारनपुर के रिपोर्टर गौरव मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने न्यूजलाइन एसएमएस एलर्ट के साथ नई पारी शुरू की है।


अमर उजाला, नोएडा में मनीष दीक्षित ने डीएनई के पद पर ज्वाइन किया है। वे सीएनबीसी आवाज में कार्यरत थे। मनीष अमर उजाला में पहले भी काम कर चुके हैं। पत्रिका समूह के अखबार डेली न्यूज, जयपुर के ग्राफिक डिजायनर संदीप शर्मा ने ठीकठाक पैकेज पर अमर उजाला, नोएडा में ज्वाइन किया है। 


आपने अगर इस्तीफा दिया, नई जगह ज्वाइन किया, पुरस्कार प्राप्त किया, किताब लिखा, सम्मानित हुए…. तो इसे मौके को मीडिया की खबरों के सबसे बड़े पोर्टल भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के साथ शेयर करें, [email protected] पर विस्तार से मेल भेजें. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...