Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात का इस्तीफा, नए आरई के लिए हिमांशु का नाम

अमर उजाला, बरेली के आरई बनेंगे प्रभात : भास्कर प्रबंधन परफारमेंस से था नाखुश : मेरठ के एनई रघु आदित्य का इस्तीफा : दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक प्रभात सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे अमर उजाला जा रहे हैं। उन्हें अमर उजाला, बरेली का नया स्थानीय संपादक नियुक्त किया गया है। दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ का नया एडिटर हिमांशु घिल्डियाल को बनाए जाने की चर्चा है जिन्होंने कल ही दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद के संपादक पद से इस्तीफा दिया। वे कुछ दिनों तक दैनिक भास्कर, भोपाल रहने के बाद चंडीगढ़ का कार्यभार संभाल सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। हिमांशु पहले भी चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं इसलिए उनकी दावेदारी सबसे तगड़ी मानी जा रही है।

अमर उजाला, बरेली के आरई बनेंगे प्रभात : भास्कर प्रबंधन परफारमेंस से था नाखुश : मेरठ के एनई रघु आदित्य का इस्तीफा : दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक प्रभात सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे अमर उजाला जा रहे हैं। उन्हें अमर उजाला, बरेली का नया स्थानीय संपादक नियुक्त किया गया है। दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ का नया एडिटर हिमांशु घिल्डियाल को बनाए जाने की चर्चा है जिन्होंने कल ही दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद के संपादक पद से इस्तीफा दिया। वे कुछ दिनों तक दैनिक भास्कर, भोपाल रहने के बाद चंडीगढ़ का कार्यभार संभाल सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। हिमांशु पहले भी चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं इसलिए उनकी दावेदारी सबसे तगड़ी मानी जा रही है।

प्रभात के भास्कर छोड़ने और अमर उजाला, बरेली जाने के कयास कई महीने से लगाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में प्रभात को भास्कर प्रबंधन ने परफारमेंस ठीक न होने से संबंधित नोटिस जारी कर रखा था। उनका दो वर्षों का कांट्रैक्ट भी इसी दिसंबर माह में खत्म हो रहा था। नोटिस जारी किए जाने को देखते हुए उनके कांट्रैक्ट को रीन्यू किए जाने के आसार न के बराबर थे। भास्कर प्रबंधन काफी दिनों से चंडीगढ़ के लिए प्रभात के विकल्प की तलाश में था। इसे देखते हुए प्रभात के भास्कर से विदा होने की चर्चाएं काफी दिनों से थी। इस बीच, अमर उजाला से शशि शेखर के जाने के बाद प्रभात की घर वापसी की संभावनाएं एकदम से बढ़ गईं और प्रभात भी इस मौके का फायदा उठाने में नहीं चूके। अमर उजाला में बातचीत पक्की हो जाने के बाद से निश्चिंत प्रभात पिछले कुछ हफ्तों से अवकाश पर चल रहे थे। गोवा से लौटकर उन्होंने आज दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ आफिस में अपने इस्तीफे की घोषणा की। 

ज्ञात हो कि अमर उजाला के निदेशक राजुल माहेश्वरी के खास माने-जाने वाले प्रभात सिंह को अमर उजाला में शशि शेखर के संपादकत्व वाले दिनों में दाएं-बाएं होना पड़ा था। उन्हें तब अमर उजाला से इस्तीफा देना पड़ा था। कुछ दिनों तक बैठे रहने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण, अलीगढ़ ज्वाइन किया। वहां से उन्हें आई-नेक्स्ट, मेरठ का प्रभारी बनाकर भेजा गया। वहां से इस्तीफा देकर प्रभात ने भास्कर का दामन थामा था। बरेली में निवास होने व इसी शहर में अमर उजाला संग कई वर्षों तक काम करने के कारण प्रभात को अमर उजाला, बरेली का भावी आरई तभी से माना जा रहा था जबसे केके उपाध्याय ने संपादक पद से इस्तीफा दिया था। केके ने बरेली में ही हिंदुस्तान का संपादक पद संभाला है। शशि शेखर के हिंदुस्तान जाने के बाद अमर उजाला प्रबंधन उन चुनिंदा पुराने लोगों को एक-एक कर वापस लौटा रहा है जिन्होंने लंबे समय तक अखबार के साथ काम किया। पिछले दिनों सुनील शाह भी अमर उजाला में वापस लौट आए।

खबर है कि सुनील शाह के अमर उजाला, मेरठ में नंबर दो की हैसियत में ज्वाइन करने के कुछ ही दिनों बाद वहां नंबर दो की हैसियत में काम देख रहे समाचार संपादक रघु आदित्य ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने आफिस आना बंद कर दिया है और मोबाइल भी स्विच आफ कर रखा है। रघु आदित्य के दैनिक भास्कर, भोपाल ज्वाइन करने की संभावना जताई जा रही है।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...