भास्कर समूह के माई एफएम की चंडीगढ़ स्टेशन हेड रहीं रिचा शर्मा ने अब आज समाज के साथ नई पारी शुरू की है। रिचा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स चंडीगढ़ के रिपोर्टर के तौर पर शुरू की थी। अब रिचा आज समाज के मार्केटिंग और एडमिनिस्ट्रेशन की चंडीगढ़ हेड होंगी। दैनिक भास्कर लुधियाना के उप समाचार संपादक सुरजीत सिंह सैणी ने भी भास्कर को बाय बोल दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी आज समाज के समाचार संपादक के तौर पर अंबाला में शुरू की है। अंबाला से चंडीगढ़ और अंबाला संस्करण की प्रिंटिंग होगी तथा डेस्क भी वहीं बैठेगी। भास्कर की लुधियाना यूनिट के स्थानीय संपादक अभिजीत मिश्रा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और नए आरई की अब तक नियुक्ति नहीं हुई है।
दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ की रिपोर्टर तरुणी गांधी ने भी हिंदुस्तान को बाय बोलकर आज समाज के साथ नई पारी शुरू की है। तरुणी दैनिक भास्कर पटियाला में भी रिपोर्टर रही हैं और उनकी मेडिकल बीट पर अच्छी पकड़ है। चंडीगढ़ में नारी निकेतन कांड का खुलासा तरुणी ने ही किया था।
दैनिक भास्कर, अमृतसर में कार्यरत सतीश कुमार ने भी इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत आज समाज, चंडीगढ़ के साथ की है। वे चीफ सब एडिटर पद पर आए हैं।