Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिमांशु घिल्डियाल होंगे भास्कर, लुधियाना के नए आरई

हिमांशु घिल्डियालदैनिक भास्कर, लुधियाना में लंबे समय से खाली पड़े रेजीडेंट एडिटर के पद पर हिमांशु घिल्डियाल को बिठाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हिमांशु इन दिनों भास्कर के भोपाल आफिस में इनडक्शन की प्रक्रिया लगभग पूरी करने वाले हैं। आमतौर पर किसी भी नए ज्वाइन करने वाले को सप्ताह भर से लेकर पंद्रह दिनों तक इनडक्शन प्रासेस से गुजरना पड़ता है जिसमें उसे संस्थान के बारे में बताया जाता है व कार्यपद्धति की ट्रेनिंग दी जाती है। उसके बाद उसे उसके कार्यस्थल भेजा जाता है।

भोपाल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हिमांशु घिल्डियाल को लुधियाना यूनिट की जिम्मेदारी दी जाएगी। पिछले दिनों दैनिक भास्कर, लुधियाना के डीएनई सुरजीत सैणी के भी इस्तीफा दे देने से इस आफिस में वरिष्ठों की संख्या न के बराबर रह गई है। आरई अभिजीत पहले ही अमर उजाला, लखनऊ के आरई के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं। हिमांशु अगर लुधियाना जाएंगे तो फिर चंडीगढ़ यूनिट का आरई कौन होगा, यह नया सवाल है।

हिमांशु हिंदुस्तान, इलाहाबाद के आरई पद से इस्तीफा देकर भास्कर के हिस्से पिछले दिनों बने। उससे पहले वे हिंदुस्तान, आगरा की लांचिंग करा चुके हैं। वे इलाहाबाद में एक साल और आगरा में करीब ढाई वर्ष रहे। हिमांशु पत्रकारिता में करीब 20 वर्षों से हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत लखनऊ में नवजीवन से की। बाद में वे राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, जेवीजी टाइम्स आदि अखबारों में रहे। वे अमर उजाला के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ में रहे हैं जबकि जागरण के साथ नोएडा में रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...