Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

23 को री-लांच होगा हिंदुस्तान आगरा, कइयों की नई पारी

उत्पीड़न का आरोप लगा एक ने दिया इस्तीफा : हिंदुस्तान का आगरा एडिशन 23 दिसंबर से अपनी मशीन पर प्रिंट होने लगेगा। अभी तक यह डीएलए की मशीन पर छपता था। 23 को ही हिंदुस्तान, आगरा को री-लांच किया जाएगा। इसके लिए आगरा के मुगल होटल में एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया है जिसमें आसपास के जिलों के सभी महत्वपूर्ण लोगों को बुलाया गया है। री-लांचिंग की तैयारियों का जायजा लेने प्रधान संपादक शशि शेखर आजकल आगरा पहुंचे हुए हैं।

उत्पीड़न का आरोप लगा एक ने दिया इस्तीफा : हिंदुस्तान का आगरा एडिशन 23 दिसंबर से अपनी मशीन पर प्रिंट होने लगेगा। अभी तक यह डीएलए की मशीन पर छपता था। 23 को ही हिंदुस्तान, आगरा को री-लांच किया जाएगा। इसके लिए आगरा के मुगल होटल में एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया है जिसमें आसपास के जिलों के सभी महत्वपूर्ण लोगों को बुलाया गया है। री-लांचिंग की तैयारियों का जायजा लेने प्रधान संपादक शशि शेखर आजकल आगरा पहुंचे हुए हैं।

खबर है कि करीब हफ्ते भर पहले डिजायनर और कार्टूनिस्ट शक्ति शर्मा ने वरिष्ठों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिंदुस्तान, आगरा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आई-नेक्स्ट, कानपुर ज्वाइन कर लिया है। शक्ति पहले भी आई-नेक्स्ट में काम कर चुके हैं। वहां से वे अमर उजाला चले गए थे।

स्थानीय संपादक दिनेश पाठक के जाने के बाद वरिष्ठों, खासकर न्यूज एडिटर मनोज पमार द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की कई लोगों ने शिकायत मैनेजमेंट से की है। अपकंट्री हेड शशिकांत दीक्षित और मेडिकल बीट देखने वाले रिपोर्टर तन्मय प्रकाश के साथ न्यूज एडिटर की कई बार जमकर तूतू-मैंमैं हुई। बताया जाता है कि नए स्थानीय संपादक नासिरूद्दीन अभी माहौल को समझने में लगे हैं। डेली के कामकाज का संचालन न्यूज एडिटर मनोज पमार ही कर रहे हैं।

इस बीच, अमर उजाला, आगरा के संपादकीय विभाग से तीन लोगों ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान, आगरा में ज्वाइन कर लिया है। ये हैं मनोज वार्ष्णेय, राघवेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह राणा। मनोज वार्ष्णेय चीफ कापी एडिटर बने हैं। राघवेंद्र और जितेंद्र कापी एडिटर बनाए गए हैं। इनके अलावा डीएलए, मेरठ से इस्तीफा देकर ज्ञानेंद्र ने हिंदुस्तान, आगरा ज्वाइन किया है। कुछ और लोगों के भी ज्वाइन करने की सूचना है।

एक अन्य सूचना के मुताबिक हिंदुस्तान, आगरा के सिटी हेड रामकुमार शर्मा की जगह नया सिटी हेड डीएलए, आगरा के राजकुमार शर्मा को बनाने की तैयारी थी पर अंतिम क्षणों में राजकुमार ने डीएलए छोड़ने से इनकार कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...