Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर, रायपुर के साथ चार पत्रकार जुड़े

विजय जाधव और दिनेश भट्ट की नई पारी : दानिश आजमी ने सहारा छोड़ा : सकाल, कोल्हापुर के एसोसिएट एडिटर विजय जाधव ने इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत पुण्यनगरी, वेस्टर्न महाराष्ट्र रीजन के एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में शुरू करने जा रहे हैं।

विजय जाधव और दिनेश भट्ट की नई पारी : दानिश आजमी ने सहारा छोड़ा : सकाल, कोल्हापुर के एसोसिएट एडिटर विजय जाधव ने इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत पुण्यनगरी, वेस्टर्न महाराष्ट्र रीजन के एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में शुरू करने जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर, रायपुर में कई पत्रकारों ने नई पारी शुरू की है और कुछ करने वाले हैं। नई दुनिया रायपुर के गोविंद पटेल, हिंदुस्तान वाराणसी के हरीश तिवारी, जी24 घंटे छत्तीसगढ़ से वरुण श्रीवास्तव ने ज्वाइन कर लिया है।  राजस्थान पत्रिका, जयपुर के नीरज तिवारी दैनिक भास्कर, रायपुर के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं। अगले कुछ दिनों में कई और पत्रकार दैनिक भास्कर, रायपुर के साथ जुड़ सकते हैं।

दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के दिनेश भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है। वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ जुड़ने जा रहे हैं।  दिनेश चीफ सब एडिटर थे और इसी पद पर अमर उजाला पहुंच रहे हैं।

दानिश आजमी ने रोजनामा राष्ट्रीय सहारा उर्दू, मुंबई से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने स्थानीय संपादक सईद हमीद के रवैए से परेशान होकर संस्थान छोड़ा है। दानिश इससे पहले आजमगढ़ में यूनाइटेड भारत, मुंबई में अखंड महाराष्ट्र और मुंबई मित्र में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि रोजनामा राष्ट्रीय सहारा, मुंबई के स्ट्रिंगर और रिपोर्टर मानदेय को लेकर काफी परेशान हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amar

    January 16, 2010 at 1:10 pm

    dinesh bhai badhai

  2. shani singh

    January 21, 2010 at 9:45 am

    anil chamadiya or kripa sanker ko bhi partkar bana lo news paper bahut jaldi ban ho jayega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...