Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

तो वाकई अमर उजाला के सलाहकार बन गए अजय उपाध्याय!

राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ के यूनिट हेड बने अमर सिंह, आगरा से रमेश अवस्थी कानपुर भेजे गए : पंजाब केसरी में दो का तबादला : पता चला है कि वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय कल अमर उजाला के प्रेसीडेंट मार्केटिंग सुनील मुतरेजा के साथ अमर उजाला के लखनऊ आफिस पहुंचे. यहां पर दोनों लोगों ने मार्केटिंग व प्रसार के मैनेजरों की बैठक ली. सूत्रों का कहना है कि इस डवेलपमेंट से स्पष्ट हो गया है कि अजय उपाध्याय बतौर कंसल्टेंट अमर उजाला समूह के साथ जुड़ गए हैं और इसी वजह से वे सभी विभागों की शीर्ष स्तर पर हो रही बैठकों में शरीक हो रहे हैं.

राष्ट्रीय सहारा, कानपुर के यूनिट मैनेजर अमर सिंह को राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ का यूनिट हेड बना दिया गया है. अभी तक यूनिट हेड का काम अनूप सेठ देख रहे थे. अनूप पहले एकाउंड सेक्शन के हेड थे जिन्हें यूनिट हेड का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था. कानपुर में आगरा के रमेश अवस्थी को यूनिट हेड के रूप में भेजा गया है. एक अपुष्ट सूचना के मुताबिक सहारा मीडिया के एचआर हेड अशोक कुमार चंदेल को लखनऊ आफिस से अटैच कर दिया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सस्पेंड किया गया है जबकि कुछ का कहना है कि उनका तबादला किया गया है.

एक सूचना के मुताबिक पंजाब केसरी, अंबाला के ब्यूरो चीफ प्रदीप साहू का तबादला दिल्ली आफिस में बतौर रिपोर्टर कर दिया गया है. अंबाला में प्रदीप की जगह विनोद कुमार बेचैन को भेजा गया है. विनोद अभी तक भिवानी में बतौर स्ट्रिंगर कार्यरत थे.

अगर आपके पास भी मीडिया से जुड़ी कोई खबर है तो आप हम तक [email protected] या फिर [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. आपके नाम और पहचान का कभी खुलासा नहीं किया जाएगा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. praveen dikshit

    February 6, 2010 at 5:57 am

    An excellent step taken by Amar ujala to associate Mr Ajay upadhya with them
    I am sure now Amar Ujala will gain heights of success

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...