Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मृदुल देहरादून भी देखेंगे, शरद जागरण लौटेंगे, सतीश गए भास्कर

ब्रिजेश ने भास्कर छोड़ा : स्नेहा नवज्योति में : आई-नेक्स्ट, मेरठ की कमान संभाले मृदुल त्यागी को आई-नेक्स्ट, देहरादून का भी प्रभार दिए जाने की सूचना है. आई-नेक्स्ट, मेरठ से प्रभात सिंह और मुकेश सिंह के जाने के बाद मृदुल को सिटी चीफ की जिम्मेदारी के साथ-साथ एडिटोरियल इंचार्ज का भी काम सौंप दिया गया. अब उन्हें आई-नेक्स्ट, देहारदून भी देखने को कहा गया है.

ब्रिजेश ने भास्कर छोड़ा : स्नेहा नवज्योति में : आई-नेक्स्ट, मेरठ की कमान संभाले मृदुल त्यागी को आई-नेक्स्ट, देहरादून का भी प्रभार दिए जाने की सूचना है. आई-नेक्स्ट, मेरठ से प्रभात सिंह और मुकेश सिंह के जाने के बाद मृदुल को सिटी चीफ की जिम्मेदारी के साथ-साथ एडिटोरियल इंचार्ज का भी काम सौंप दिया गया. अब उन्हें आई-नेक्स्ट, देहारदून भी देखने को कहा गया है.

दैनिक जागरण, मेरठ के मार्केटिंग विभाग में शरद त्रिपाठी के वापस लौटने की चर्चा है. शरद अभी इंडियन एक्सप्रेस में मैनेजर के पद पर हैं. वे दैनिक जागरण से ही इंडियन एक्सप्रेस पहुंचे थे.

सतीश कुमार श्रीवास्तव ने अमर उजाला, इलाहाबाद से इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक भास्कर ज्वाइन कर चुके हैं. फिलहाल वे भोपाल में कंपनी के इंडक्शन प्रोग्राम में शरीक होंगे. बाद में उन्हें लुधियाना भेजे जाने की संभावना है. अमर उजाला में वे चीफ सब थे और भास्कर में डीएनई के पद पर आए हैं.

भास्कर, भोपाल के इंटरनेट विंग में कार्यरत ब्रिजेश मिश्रा के इस्तीफा देने की सूचना है. यहीं से कुछ दिनों पहले अनिल पांडेय और हिमांशु वाजपेयी ने इस्तीफा देकर अलग-अलग संस्थानों को ज्वाइन किया.

राजस्थान पत्रिका, जोधपुर में रिपोर्टर रहीं स्नेहा डोयल के बारे में सूचना है कि उन्होंने दैनिक नवज्योति अखबार ज्वाइन कर लिया है.

अगर आपके पास भी मीडिया से जुड़ी कोई खबर है तो आप हम तक [email protected] या [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं या फिर 09999330099 पर एसएमएस कर सकते हैं. आपकी गोपनीयता की हम पूरी गारंटी करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamta prasad

    February 9, 2010 at 1:17 pm

    भाई मृदुल त्‍यागी बधाई हो नयी जिम्‍मेदारी मिलने पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...