आई-नेक्स्ट, कानपुर की फीचर इंचार्ज मौली सेठ के इस्तीफा देने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वे अपनी अनदेखी से नाराज थीं। सूत्रों का कहना है कि दैनिक हिदुस्तान, लखनऊ से रश्मि सिंह को दो महीने पहले प्रमोशन देकर आई-नेक्स्ट की फीचर टीम में लाया गया और बाद में उन्हें फीचर हेड बना दिया गया। रश्मि के आने के बाद मौली का काम काफी सीमित कर दिया गया था जिससे वे नाराज चल रही थीं और पिछले कई दिनों से अवकाश पर थीं। खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन के पास भेज दिया है।
दैनिक हिंदुस्तान के धनबाद संस्करण से पिछले तीन दिनों में तीन लोगों ने इस्तीफा दिया है। 8 जून को नरेंद्र सिंह ने संस्थान को बाय बोला। 9 जून को दीपक सिन्हा गुडबाय बोलकर चले गए। 10 जून को मृत्युंजय पाठक ने संस्थान को अलविदा कह दिया। दीपक सिन्हा और मृत्युंजय पाठक ने प्रभात खभर के साथ नई पारी शुरू की है जबकि नरेंद्र सिंह फिलहाल आराम फरमा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ और लोग भी यहां से जा सकते हैं।











