बिजनेस भास्कर, दिल्ली से दो पत्रकारों ने इस्तीफा दिया है। ये हैं अभिषेक राजा और हरीश। अभिषेक ने नोएडा में दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन में ज्वाइन किया है तो हरीश ने पर्ल ग्रुप की बिजनेस मैग्जीन ‘मनी मंत्रा’ के साथ नई पारी शुरू की है। आईआईएमसी के चार छात्रों ने अपने करियर की शुरुआत बिजनेस भास्कर, दिल्ली के साथ की है। इनके नाम हैं- हिमांशु, अन्नपूर्णा सिन्हा, आशीष मिश्रा और गौरव। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ वरिष्ठ लोग भी इस अखबार के हिस्से बनने वाले हैं।
एक अन्य खबर पटना से। आई-नेक्स्ट के रिपोर्टर प्रत्युष कुमार ने जागरण समूह को अलविदा बोल दिया है। वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है। वे इससे पहले हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे।
राजस्थान पत्रिका, कोटा से दो लोगों का तबादला कर दिया गया है। सीनियर सब एडिटर राजेश जैन को पत्रिका के बेंगलोर आफिस रवाना किया गया है तो किशन थंबोलिया को अहमदाबाद आफिस जाने के लिए कह दिया गया है।











