Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हनुमंत राव और दिवाकर का तबादला!

हिंदुस्तान अखबार से कई खबरें हैं। पहली तो ये कि दैनिक हिंदुस्तान, कानपुर के एडिटोरियल इंचार्ज हनुमंत राव का तबादला कर दिया गया है। उन्हें कहां भेजा जा रहा है, यह पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों उन्हें एचआर ने दिल्ली बुलाया था और उसके बाद से उन्होंने फिलहाल कानपुर आफिस जाना बंद कर दिया है। हनुमंत राव तीन साल पहले हिंदुस्तान समूह से जुड़े। वे ईटीवी, हैदराबाद से इस्तीफा देकर इस समूह का हिस्सा बने। कानपुर संस्करण का कामधाम फिलहाल बनारस से प्रमोट होकर आए न्यूज एडिटर अंशुमान तिवारी देख रहे हैं। भड़ास4मीडिया ने हनुमंत राव से जब संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल तो लखनऊ में अपने घर पर राखी का त्योहार मना रहे हैं। आफिस के इस मसले पर वे कुछ टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। संस्थान जैसा आदेश देगा, उस पर अमल करूंगा। 

एक अन्य खबर के अनुसार हिंदुस्तान, दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर को प्रमोशन देकर लखनऊ भेजा जा रहा है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दिवाकर को रेजीडेंट एडिटर बना दिया गया है। लखनऊ के रेजीडेंट एडिटर नवीन जोशी को सीनियर रेजीडेंट एडिटर बनाए जाने की चर्चा है। दिवाकर से भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे तबीयत खराब होने की वजह से 17 जुलाई से आफिस नहीं जा रहे हैं। इसलिए उन्हें इस मसले पर कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह की कोई सूचना आफिस की तरफ से दी गई है। 

एक अन्य जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तान, दिल्ली के एनसीआर डेस्क को निकट भविष्य में गाजियाबाद में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से हिंदुस्तान अपना स्वतंत्र संस्करण निकालने जा रहा है। गाजियाबाद आफिस से ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के संस्करण प्रकाशित किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद आफिस में संपादकीय प्रभारी की तैनाती को लेकर कई लोगों के नाम चर्चा में चल रहे हैं लेकिन अभी कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...