अमर उजाला को दो पत्रकारों ने बाय-बाय बोल दिया है। इस अखबार के धर्मशाला आफिस में कार्यरत राकेश सर्राफ और चंडीगढ़ संस्करण से जुड़े पीयूष मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों के बारे में सूचना है कि इन्होंने दैनिक भास्कर, नोएडा के साथ नई पारी शुरू की है।
पीयूष शर्मा ने राज एक्सप्रेस ज्वाइन किया, दैनिक नव ज्योति के पत्रकार परेशान
पीयूष शर्मा ने राज एक्सप्रेस, भोपाल में बतौर चीफ सब एडिटर ज्वाइन किया है। पीयूष इससे पूर्व जनसत्ता, अमर उजाला और दैनिक भास्कर के साथ चंडीगढ़ में काम चुके हैं।
राजस्थान के प्रमुख अखबार नव ज्योति से जुड़े पत्रकार प्रबंधन के उपेक्षात्मक रवैए से परेशान हैं। विज्ञापन और खबरों के मोर्चे पर जी-तोड़ मेहनत करने के बावजूद प्रबंधन इन्हें वो सुविधाएं नहीं देता जिनके ये हकदार हैं। प्रबंधन की कोशिश हमेशा नए लोगों को लाने और पुराने लोगों को उपेक्षित रखने की होती है। अंदरुनी स्थिति से परेशान पत्रकार इसलिए चुप रह जाते हैं क्योंकि उन्हें मंदी के इस दौर में दूसरे जगहों पर फिलहाल मौका नहीं मिल रहा है। राजस्थान के मीडिया विश्लेषकों का कहना है कि एक जमाने में नवज्योति ने जो धाक और साख अर्जित की है, उसे अब खोने की तैयारी की जा चुकी है। प्रबंधन अब सिर्फ और सिर्फ अपने हित व लाभ तक सीमित हो गया है। उसे अब अपने कर्मियों की चिंता नहीं रह गई है। दूसरों के सुख-दुख को उजागर करने वाले नवज्योति के मीडियाकर्मिओं की पीड़ा को फिलहाल कोई सुनने वाला नहीं है।











