गीत दीक्षित को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज एक्सप्रेस के इंदौर संस्करण का स्थानीय संपादक बना दिया गया है। गीत इससे पहले राज एक्स्प्रेस के लिए भोपाल में रहते हुए पोलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेशन बीट के स्टेट हेड के रूप में कार्य कर रहे थे। गीत राज एक्सप्रेस, जबलपुर के स्थानीय संपादक भी रह चुके हैं। नवभारत के ग्रुप एडिटर के रूप में काम कर चुके गीत दैनिक स्वदेश, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य मत भारत, दैनिक जागरण आदि अखबारों में काम कर चुके हैं। वे उमा भारती के मीडिया प्रभारी और सलाहकार भी रह चुके हैं।
सामना, मुंबई में कार्यरत पत्रकार प्रकाश पाटिल का तबादला सामना, पुणे के लिए कर दिया गया है। यह तबादला महाराष्ट्र में होने वाले विधानसबा चुनावों के मद्देनजर किया गया है। प्रकाश न्यूज एडिटर के रूप में सामना, पुणे में काम संभालेंगे। सामना के साथ पिछले डेढ़ वर्षों से जुड़े प्रकाश इससे पहले मराठी अखबार महानगर में कार्यरत थे।
पुढ़ारी के ग्रुप एक्जीक्यूटिव एडिटर सुरेश पवार तीन दशक की लंबी पारी के बाद अब इस अखबार को अलविदा बोल चुके हैं। वे नई पारी शुरू करने जा रहे हैं ‘पुण्यनगरी’ अखबार के साथ। पवार ने इस अखबार में पश्चिमी महाराष्ट्र के एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है। सुरेश पवार पुढ़ारी के साथ पिछले 31 वर्षों से जुड़े हुए थे।
महेश म्हात्रे के बारे में पता चला है कि वे आज से उन्होंने नवशक्ति, मुंबई के प्रभारी संपादक के रूप में काम शुरू कर दिया है। महेश इसके पहले इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई के सीनियर एडिटर के रूप में कार्यरत थे। वरिष्ठ पत्रकार महेश लोकमत, तरुण भारत और सकाल जैसे अखबारों के संपादक रह चुके हैं।