Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आलोक भास्कर संग, विजय व अरुण एचटी से जुदा

आलोक कुमार ने भास्कर समूह में बतौर कंसल्टेंट ज्वाइन किया है। वे दैनिक भास्कर के दिल्ली आफिस में बैठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आलोक को भास्कर समूह के पत्रकारों के संवर्द्धन का काम सौंपा गया है। आलोक ‘न्यूज24’ में एसोसिएट एडिटर और ‘समय’ में एसआईटी हेड रह चुके हैं। खोजी पत्रकारिता से वास्ता रखने वाले आलोक ने ‘आज तक’ और ‘जी न्यूज’ के साथ भी पारी खेल चुके हैं। टीवी के अलावा प्रिंट में भी आलोक का अच्छा-खासा अनुभव रहा है। वे दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो और माया के दिल्ली ब्यूरो में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एचटी लखनऊ से विजय अरुण गए, राघव ने डीएलए छोड़ा

दैनिक भास्कर के चीफ मैनेजर (एसएमडी) दिनेश का तबादला 

हिंदुस्तान टाइम्स, लखनऊ से दो महत्वपूर्ण विकेट गिरने की खबर है। प्रिंसिपल करेस्पांडेंट विजय शर्मा और चीफ सब एडिटर अरुण श्रीवास्तव कार्यमुक्त हो गए हैं। इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को लेकर पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। पिछले माह प्रबंधन ने विजय शर्मा का तबादला गोरखपुर के लिए किया था पर बाद में इस आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

दैनिक भास्कर, रायपुर के चीफ मैनेजर (एसएमडी) दिनेश माहेश्वरी का तबादला दैनिक भास्कर, जोधपुर आफिस कर दिया गया है। दिनेश को कुछ दिनों पहले ही भोपाल से रायपुर भेजा गया था। दिनेश जोधपुर में प्रशांत सक्सेना की जगह लेंगे जिन्होंने कुछ दिनों पूर्व इस्तीफा दे दिया था।

डीएलए, आगरा के सब एडिटर सुशील कुमार राघव ने इस्तीफा देकर नई पारी जागरण समूह के नए लांच होने वाले नेशनल एडिशन के साथ शुरू की है। राघव ने अमर उजाला, आगरा से करियर शुरू किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...