राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ में नए स्टेट ब्यूरो चीफ : प्रकाश कुलकर्णी ने ‘देशदूत’ और ‘देशदूत टाइम्स’, नासिक के चीफ एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है। वे अभी तक फ्री प्रेस जरनल समूह के मराठी दैनिक नव शक्ति, मुंबई में एडिटर के रूप में कार्य कर रहे थे। वे ‘नव शक्ति’ से 11 वर्षों से जुड़े हुए थे। प्रकाश लोकसत्ता, मुंबई के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1964 में बेलगाम से ‘तरुण भारत’ के साथ शुरू की थी। प्रकाश मुंबई और दिल्ली में रहते हुए ‘देशदूत’ और ‘देशदूत टाइम्स’ के कामधाम को संचालित करेंगे।
शंभू नाथ चौधरी आई-नेक्स्ट, रांची के संपादकीय प्रभारी के रूप में ज्वाइन करने वाले हैं। शंभू अभी तक रांची में ही दैनिक हिंदुस्तान में चीफ सब एडिटर के रूप में कार्यरत थे। वे हिंदुस्तान से पहले अमर उजाला, चंडीगढ़ में भी काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ के नए स्टेट ब्यूरो चीफ विजय शंकर पंकज बनाए गए हैं। अभी तक राजेंद्र द्विवेदी ब्यूरो चीफ के रूप में कामधाम देख रहे थे। उन्हें अब स्टेट कोआर्डिनेटर बना दिया गया है।











