अमर उजाला, गाजियाबाद में कार्यरत सब एडिटर पीयूष मिश्रा ने संस्थान को बाय बोल दिया है। वे पिछले तीन वर्षों से अमर उजाला के साथ थे। वे पहले कानपुर में थे। बाद में उनका तबादला गाजियाबाद के लिए कर दिया गया। उन्होंने नई पारी हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू की है। वे यहां कापी एडिटर पद पर गए हैं। पीयूष ने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में ‘यूनाइटेड भारत’ अखबार से की थी।
प्रभात खबर, कोलकाता में सब एडिटर के रूप में कार्यरत भूपेंद्र सिंह के बारे में खबर है कि उन्होंने भुवनेश्वर से निकलने वाले ‘सन्मार्ग’ में बतौर चीफ सब एडिटर ज्वाइन किया है। भूपेंद्र ने अपना करियर प्रभात खबर से ही शुरू किया था।











