पीपुल्स के भी एक संपादक ने की यशवंत व्यास से मुलाकात : भास्कर के दो वरिष्ठ लोगों के जल्द ही इस्तीफा देने की संभावना है. इनमें से एक भोपाल में कार्यरत हैं और दूसरे जयपुर में. दोनों ही वरिष्ठ लोग काफी दिनों से भास्कर के साथ हैं. ये दोनों पिछले दिनों नोएडा में अमर उजाला के आफिस में यशवंत व्यास से मिलकर लौटे हैं. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ये लोग इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन कर सकते हैं.
इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों में से एक का कहना है कि किसी से मिलने जाने का मतलब यह नहीं होता कि वहां कोई नौकरी मांगने गया है. उधर, पीपुल्स समाचार के भी एक संपादक के जल्द ही अमर उजाला से जुड़ने की संभावना है. इन संपादक पर फिलहाल प्रबंधन की नजर टेढ़ी है. ये भी दिल्ली आए थे और यशवंत व्यास से मिलकर लौटे हैं. इनका भी कहना है कि किसी से मिलने का मतलब नौकरी मांगना नहीं होता. वे निजी काम से आए थे और यशवंत व्यास पुराने मित्र हैं इसलिए उनसे मिलने चले गए. पर सूत्र बताते हैं कि ये मुलाकातें यूं ही नहीं हैं. इसके पीछे राज हैं जिसका खुलासा आगे आने वाले दिनों में हो सकता है. फिलहाल इन तीनों पत्रकारों के नाम यहां इसलिए नहीं दिए जा रहे हैं क्योंकि अगर उनकी बात नहीं बनी है तो फिर नाम देने से कहीं ‘माया मिली न राम’ वाली स्थिति न हो जाए.












ashutosh
May 8, 2010 at 12:00 pm
Ishvar se kamna hai ki ye apne maksad me kamyab ho ……
ek pathak
May 9, 2010 at 7:15 am
ek ne to business bhaskar se istifa dekar amar ujala, meerut me as a dne join bhi kar liya