तीन सूचनाएं हैं. अभी तक एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में इंडिया टुडे में कार्यरत कावेरी बामजई को मैनेजिंग एडिटर बना दिया गया है. कावेरी टीआईओ और इंडियन एक्सप्रेस में भी काम कर चुकी हैं. इसी समूह की मैग्जीन बिजनेस टुडे का एडिटर चैतन्य कालबाग को बनाया गया है. कालबाग एचटी और रायटर के एडिटर रह चुके हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स उर्फ एचटी से आ रही खबर के मुताबिक सीएनएन-आईबीएन के आउटपुट एडिटर सुदीप मुखिया अब एचटी, दिल्ली के आरई के रूप में काम कर रहे हैं. अभी तक आरई के पद पर यशवंत राज थे जो अब एचटी के लिए अमेरिका से रिपोर्टिंग करते हैं. सुदीप फाइनेंशियल एक्सप्रेस, इंडियन एक्सप्रेस में काम कर चुके हैं और उनकी एचटी में यह दूसरी पारी है. वे दस साल पहले भी एचटी के हिस्से थे. एचटी के प्रधान संपादक संजाय नारायण हैं.











