दिल्ली में जमने के लिए खूब दांव-पेंच खेलने पड़ते हैं। लगता है भास्कर ने ठान लिया है कि उसे हर हाल में दिल्ली के बाजार में छा जाना है। तभी उसने पिछले दिनों अपने दिल्ली संस्करण की री-लांचिंग कराई। अब प्रसार के मोर्चे पर जंग लड़ने का ऐलान कर चुका है। उसने ढाई रुपये में दो-दो अखबार देने की घोषणा कर दी है। बिजनेस भास्कर और दैनिक भास्कर, दोनों अखबार को आप ढाई रुपये देकर पा सकते हैं।
दिल्ली में कांबो आफर का खूब चलन है। टाइम्स आफ इंडिया और नभाटा का कांबो, एचटी और हिंदुस्तान का कांबो हाथोंहाथ लिया जाता है। इससे पाठकों को कम पैसे में हिंदी-अंग्रेजी दोनों अखबारों का सुख मिल जाता है। उधर, प्रबंधन भी अपने दोनों ब्रांडों को बेचने में सफल रहता है। इसी राह पर चलते हुए भास्कर प्रबंधन ने दैनिक भास्कर के पाठकों को ढाई रुपये में अपना हिंदी बिजनेस अखबार भी दे रहा है। दिल्ली में दूसरे हिंदी अखबार कुछ महीनों से स्कीम चलाए हुए हैं।