दैनिक हिंदुस्तान, कानपुर की प्रिंटलाइन में आज से अशोक पांडेय का नाम स्थानीय संपादक के रूप में जाने लगा है। अभी तक नवीन जोशी का नाम जाया करता था। सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान, कानपुर में चाहे जो भी संपादकीय प्रभारी रहा हो, पर प्रिंटलाइन में हमेशा से लखनऊ के संपादक नवीन जोशी का ही नाम कानपुर यूनिट के स्थानीय संपादक के रूप में जाया करता था। कानपुर यूनिट में कई प्रभारी आए और गए लेकिन प्रिंटलाइन में आरई का नाम जस का तस रहा।
अब अशोक पांडेय का नाम आरई के रूप में जाने से इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। उधर, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अभी तक जो भी लोग कानपुर यूनिट के हेड रहे उनका डिजीगनेशन कभी आरई का नहीं रहा इसलिए प्रिंटलाइन में उनका नाम नहीं जाता था। अशोक पांडेय ने आरई के पद पर ही ज्वाइन किया है इसलिए उनका नाम दिया जा रहा है।