Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिव्य भास्कर, बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव एडिटर का इस्तीफा

अपने पुराने लोगों का वापस ला रहा है दैनिक जागरण : कल्याण कुमार के बाद अशोक राणा भी जागरण लौटे : खबर है कि भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के बड़ौदा एडिशन के एक्जीक्यूटिव एडिटर केके उनकत का पिछले दिनों अचानक भोपाल तबादला कर दिया गया. केके ने नई जगह ज्वाइन करने की बजाय इस्तीफा देना उचित समझा. सूत्रों का कहना है कि वे अपना कोई काम शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए दिव्य भास्कर को बाय बोला है.

अपने पुराने लोगों का वापस ला रहा है दैनिक जागरण : कल्याण कुमार के बाद अशोक राणा भी जागरण लौटे : खबर है कि भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के बड़ौदा एडिशन के एक्जीक्यूटिव एडिटर केके उनकत का पिछले दिनों अचानक भोपाल तबादला कर दिया गया. केके ने नई जगह ज्वाइन करने की बजाय इस्तीफा देना उचित समझा. सूत्रों का कहना है कि वे अपना कोई काम शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए दिव्य भास्कर को बाय बोला है.

वीओआई से इस्तीफा देने वाले कल्याण कुमार ने न्यूज एडिटर के रूप में दैनिक जागरण, नोएडा के सेंट्रल डेस्क पर ज्वाइन किया है. उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. कल्याण पहले भी दैनिक जागरण के साथ 15 साल काम कर चुके हैं.

एक अन्य सूचना के अनुसार हिंदुस्तान, दिल्ली से पिछले दिनों कार्यमुक्त हुए अशोक राणा ने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, नोएडा के साथ की है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने चीफ सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. अशोक राणा भी दैनिक जागरण के साथ पहले काम कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि जागरण प्रबंधन अपने पुराने व विश्वसनीय लोगों को फिर से वापस संस्थान में ला रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कमल शर्मा

    February 15, 2010 at 10:46 am

    दिव्‍य भास्‍कर बड़ौदा के कार्यकारी संपादक पद को त्‍यागने वाले कृष्‍णकांत को नई पारी शुरु करने के लिए अग्रिम बधाई। आप नए कार्य में सफल हो, यही कामना। किसी समय राजकोट में मिलेंगे या तो पटेल आइस्‍क्रीम में अथवा यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग में गपशप करने के लिए। नहीं तो शाम के वक्‍त रेसकोर्स जिंदाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...