दैनिक भास्कर समूह (डीबी कार्प) से एक बड़ा विकेट गिरा है। इसके प्रेसीडेंट (मार्केटिंग एंड एड सेल्स) राजीव जेटली ने कंपनी को बाय-बाय बोल दिया है। उन्होंने पिछले साल फरवरी महीने में डीबी कार्प ज्वाइन किया था। उस समय डीबी कार्प के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल जो काम (मार्केटिंग, एड सेल्स, मीडिया बिजनेस) देखते थे वो सब राजीव को सौंप दिया गया। राजीव टेलीकाम इंडस्ट्री से आए थे और सवा साल तक भास्कर ग्रुप की सेवा करने के बाद वापस टेलीकाम इंडस्ट्री लौट रहे हैं, ऐसा विश्वस्त सूत्रों का कहना है।
भास्कर समूह से जुड़ने से पहले राजीव भारती एयरटेल के पंजाब परिक्षेत्र के सीईओ हुआ करते थे। राजीव का मीडिया, एफएमसीजी और टेलीकाम इंडस्ट्री में कुल 23 वर्षों का करियर है। उन्होंने करियर की शुरुआत न्यूयार्क के सिटीकार्प कंपनी में प्रबंधन ट्रेनी की थी। इसके बाद वे मोदी जीराक्स, स्टार टीवी, मीसैट ब्राडकास्ट, पेप्सी फूड्स और डाटा एसेस आदि कंपनियों के साथ रहे।











