Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रणविजय के हाथ से दिल्ली गया, राजीव सक्सेना संपादक

सहाराश्री सुब्रत राय सहारा ने कल रविवार को दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। इस बैठक में कई अहम फैसले किए जाने की सूचना मिली है। भड़ास4मीडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सहारा अखबार की लखनऊ यूनिट के हेड, महाप्रबंधक, मुद्रक और प्रकाशक स्वतंत्र मिश्रा के अधिकारों में और बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्हें राष्ट्रीय सहारा की सभी यूनिटों का प्रभार दे दिया गया है। वे सभी यूनिटों के प्रशासन से लेकर विज्ञापन तक के काम को मानीटर करेंगे। एक अन्य निर्णय के अनुसार राजीव सक्सेना को राष्ट्रीय सहारा अखबार की दिल्ली यूनिट का संपादक बनाया गया है।

यहां स्थानीय संपादक के रूप में विनोद रतूड़ी पहले से ही काम कर रहे हैं। ग्रुप एडिटर रणविजय सिंह अपने पद पर यथावत बने रहेंगे लेकिन उनके अधिकारों में कटौती के संकेत मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि राजीव सक्सेना को आगे लाकर प्रबंधन रणविजय सिंह को साइडलाइन करने के मूड में है। फिलहाल रणविजय सिंह के हाथ से दिल्ली-एनसीआर एडिशन छीना जा चुका है और उन्हें दिल्ली-एनसीआर के बाहर के एडिशनों की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्ञात हो कि राजीव सक्सेना राष्ट्रीय सहारा में संपादक (समाचार) के रूप में एक पारी पहले भी खेल चुके हैं। उन दिनों निशीथ जोशी संपादक (विचार) हुआ करते थे। किन्हीं वजहों से राजीव सक्सेना और निशीथ जोशी की चर्चित जोड़ी को सहारा से बाहर जाना पड़ा था लेकिन राजीव सक्सेना की सहारा ग्रुप में री-इंट्री हो गई। सहाराश्री के आदेश पर राजीव सक्सेना पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय सहारा अखबार के सभी संस्करणों पर नजर रखने और नियमित समीक्षा कराने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एक अन्य सूचना के अनुसार सीबी सिंह को राष्ट्रीय सहारा अखबार के पूरे ग्रुप के सरकुलेशन का चीफ बनाया गया है।

इन सभी बदलावों के बारे में सहारा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है और न ही सहारा से जुड़ा कोई वरिष्ठ अधिकारी मुंह खोल रहा है लेकिन सहारा ग्रुप में हर तरफ इन बदलावों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में इन बदलावों के बारे में आधिकारिक रूप से आंतरिक मेल जारी कर दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...