खबर है कि दैनिक जागरण, बिहार-झारखंड के डिप्टी जनरल मैनेजर (सेल्स) डा. रामाज्ञा तिवारी को प्रमोट कर अब जनरल मैनेजर (सेल्स) बना दिया गया है। बिहार-झारखंड के साथ अब वे वेस्ट बंगाल के भी इंचार्ज होंगे। डा. रामाज्ञा तिवारी दैनिक जागरण के पटना एडीशन के शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। बीच में कुछ समय के लिए वे दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी चले गए थे। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त खबर के मुताबिक दैनिक जागरण, बिहार के जनरल मैनेजर (एडमिन) आनंद त्रिपाठी का प्रमोशन फिलहाल लटक गया है। प्रबंधन उन्हें सीनियर जनरल मैनेजर (एडमिन) बना रहा है पर वे चीफ जनरल मैनेजर बनना चाहते हैं। इसी दुविधा में मामला फंसा है।
जागरण समूह में चीफ जनरल मैनेजर के पद पर फिलहाल दो ही लोग हैं। एक निशिकांत ठाकुर और दूसरे चंद्रकांत त्रिपाठी। अब देखना है कि क्या आनंद त्रिपाठी तीसरे सीजीएम बन पाते हैं या एसजीएम पद से ही संतोष करना पड़ता है।
दैनिक जागरण से कुछ और खबरें। दैनिक जागरण, नोएडा के दिल्ली संस्करण के कुछ रिपोर्टरों का तबादला कर दिए जाने की सूचना है। दैनिक जागरण, आईटीओ आफिस से डिप्टी चीफ सब एडीटर निश्चल भटनागर और ट्रेनी सब एडीटर संजय सलिल का तबादला दैनिक जागरण, वेस्ट दिल्ली आफिस कर दिया गया है।
बृजेश बहादुर सिंह जो दैनिक जागरण के पश्चिमी दिल्ली के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे, अब मुख्य दिल्ली को देखेंगे। वे मुख्य दिल्ली के आईटीओ आफिस में काम शुरू कर चुके हैं।