Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

देवकीजी, आपसे पूरी तरह सहमत नहीं हूं

मान्‍यवर देवकी नंदन मिश्र जी, B4M पर आपके विचार पढे़। पूरी तरह तो नहीं पर आपसे आंशिक रूप से सहमत हूं। ऐसी कोई संहिता या समिति होनी तो चाहिये पर ऐसे किसी भी रेगुलेशन का उपयोग से पहले दुरुपयोग होना तय है। उदाहरण के तौर पर हमारे कानपुर के प्रेस क्‍लब को ले लीजिए. यहां पिछले कई सालों से स्‍वयंभू पत्रकारों ने कब्‍जा कर रख्‍खा है। पिछले दिनों कानपुर में पुलिस ने प्रेस क्‍लब के साथ मिल कर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाया था। उस अभियान में जो इन स्‍वयंभू पत्रकार नेताओं का चमचा था, वो तो असली, वरना उसे नकली बता कर सरेराह बेइज्‍जत किया गया था। कानपुर प्रेस क्‍लब में बड़ा बड़ा नोटिस लगा है कि साप्‍ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्रों के पत्रकारों का प्रवेश वर्जित है। अब आप ही बताइये कि अगर साप्‍ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्रों के पत्रकार फर्जी होते हैं तो आइएनआई उन पत्रों को पंजीकृत क्‍यों करता है। कानपुर प्रेस क्‍लब में प्रेस वार्ता के शुल्‍क के रूप में काफी पैसा आता है।

अत: यहां के पदाधिकारी नये लोगों को सदस्‍यता तक नहीं देते हैं कि कहीं चुनाव की मांग न होने लगे और उनकी सोने का अण्‍डा देने वाली मुर्गी न छिन जाये। जिला प्रशासन ‘बर्रे के छत्‍ते में हाथ कौन डाले’ की तर्ज पर चुपचाप खड़ा तमाशा देखता है। प्रेस क्‍लब का पंजीकरण भी रजिस्‍ट्रार के यहां से कभी रिन्‍यू नहीं कराया गया, न कभी आडिट हुआ, न ही समय पर चुनाव हुये। बस गुण्‍डाराज जारी है। कमोबेश यही हाल सब जगह है। अब अगर ऐसे में इन लोगों को असली-नकली पत्रकारों को पहचानने का काम दे दिया जाये तो भगवान बचायें। अपन तो पत्रकारिता छोड़ कर मूंगफली बेचना ज्‍यादा पसंद करेगें, क्‍योंकि इनकी पैलगी तो हमसे होगी नहीं। कोई नया तरीका सूझे तो बताइयेगा। मैं आपके साथ हूं।

पुनीत निगम

सम्‍पादक

खास बात (मासिक समाचार पत्रिका)

कानपुर

09839067621

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...