देश के रेडियो के महाकुंभ का आयोजन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में 27 मई को किया जा रहा है। ‘इंडिया रेडियो फोरम’ नामक इस आयोजन में रेडियो के विविध पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें शिरकत करने के लिए देश के सभी प्रमुख रेडियो समूहों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रेडियो मिष्टी के वाइस प्रेसीडेंट दिलीप डुग्गर को ‘इंडिया रेडियो फोरम’ के जजों के पैनल में शामिल किया गया है।
इस आयोजन में हिंदी, बांग्ला, तेलगू, गुजराती, तमिल और कन्नड भाषाओं में बेस्ट रेडियो शो, बेस्ट रेडियो जाकी, बेस्ट मीडिया कंपेन आदि कैटगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। इन अवार्डों के लिए जो निर्णायक मंडल गठित किया गया है उसमें दिलीप डुग्गर को भी मनोनीत किया गया है।